फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   BJP took donations from industrialists

भाजपा ने उद्योगपतियों से चंदा लिया है, बदले में उन्हें धंधा दिया : प्रमोद तिवारी

Sat, 28 Sep 2024 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 28 Sep 2024 09:47 PM IST
विज्ञापन
BJP took donations from industrialists
​भिवानी में प्रेसवार्ता करते सांसद प्रमोद तिवारी। 
भिवानी। राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने शनिवार को भिवानी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी के साझे उम्मीदवार कामरेड ओमप्रकाश के पक्ष में प्रचार किया। प्रमोद तिवारी ने पुराना बस स्टैंड स्थित एक निजी रेस्तरांं में पत्रकार वार्ता में इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के कार्यालय में आठ हजार 200 करोड़ रुपये से अधिक का धन बरामद हुआ है। भाजपा ने उद्योगपतियों से चंदा लिया है, बदले में उन्हें धंधा दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बात को कर्नाटक के बंगलूरू के स्पेशल कोर्ट ने भी माना है। इस अपराध को लेकर कोर्ट ने भारत सरकार के वित्त मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के भी आदेश दिए हैं। तिवारी ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में चुनाव के बाद इस बार अमित शाह की जरूरत नहीं पड़ेगी। पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने भाजपा को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सेना के मुख्य सेनापति रहे मनोहर लाल को हटाकर यह संदेश दिया है कि ये सेनापति पार्टी के लिए बेहतर नहीं थे। वहीं उन्होंने मनोहर लाल द्वारा हाल ही में किसानों को आक्रमणकर्ता बताए जाने पर भी एतराज जताया तथा उनसे प्रदेश के लोगों से माफी मांगने की बात कही। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में मनोहर लाल खट्टर के पाप की गठरी को अब कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ढो रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा हरियाणा में डबल डिजिट में भी सीटें प्राप्त नहीं कर पाएगी। पत्रकारों द्वारा हरियाणा में मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है। ऑब्जर्वर की अगुवाई में सीएलपी की बैठक के बाद विधायकों की राय जानकर केंद्रीय नेतृत्व हरियाणा प्रदेश में मुख्यमंत्री का फैसला लेगा। कुमारी सैलजा को लेकर उन्होंने कहा कि यह विवाद समाप्त हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed