फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bjp mp and mla house, farmers protest, police force

भाजपा सांसद और विधायक आवास घेरने पहुंचे किसानों को अवरोधक लगाकर रोके

Sat, 05 Jun 2021 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
bjp mp and mla house, farmers protest, police force
भाजपा सांसद आवास के बाहर किसानों के प्रदर्शन को लेकर तैनात भारी पुलिस बल। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों के साथ विभिन्न किसान, मजदूर संगठनों के सैकड़ों सदस्य शनिवार को सांसद धर्मबीर और विधायक घनश्याम सर्राफ का आवास घेरने पहुंचे। जिन्हें पुलिस ने आवास से पहले ही अवरोधक लगाकर रोक लिया। प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच तनातनी भी हुई। लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे नहीं जाने दिया। प्रदर्शनकारी किसानों ने कृषि कानूनों की प्रतियां फूंकी। प्रदर्शन से पहले सभी संगठन हुडा सेंट्रल पार्क के बाहर एकत्रित हुए।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न किसान, मजदूर संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता हुडा पार्क में एकत्रित हुए। जनसभा की संयुक्त अध्यक्षता किसान सभा नेता ओमप्रकाश सैनी, कृृषक खेत मजदूर यूनियन के बस्तीराम, किसान यूनियन के जोगिंद्र तालू, दलीप सिंह सांगवान, सीटू कामरेड अनिल कुमार, महिला नेत्री संतोष देशवाल ने की और संचालन किसान नेता कामरेड ओमप्रकाश ने किया। वक्ताओं ने सरकार का चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा सरकार मेहनतकश किसानों कि बात सुने, तीनों काले कृृषि कानून रद्द करे, एमएसपी गारंटी कानून लागू किया जाए, बिजली बिल 2020 वापस लिया जाए। पेट्रोलियम पदार्थों कि मूल्य वृृद्धि वापस हो, महंगाई पर रोक लगाई जाए। किसान नेताओं ने कहा कि जब तक जनविरोधी भाजपा सरकार अपने तानाशाही फरमान वापस नहीं लेगी आंदोलन जारी रहेगा। हुडा पार्क की जनसभा के बाद किसान मजदूरों ने शहर में विरोध प्रदर्शन करते हुए महम रोड स्थित सांसद धर्मबीर सिंह के आवास की तरफ कूच करने लगे। महम रोड पर ही सांसद आवास से 200 मीटर पहले पुलिस ने अवरोधक लगा रखे थे। प्रदर्शनकारियों ने आगे जाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें बल पूर्वक रोका। इस दौरान प्रदर्शनकारियों के साथ भी धक्कामुक्की हुई और माहौल तनातनी का बना, लेकिन स्थिति जल्द ही काबू में आ गई।
विज्ञापन

इसी तरह विधायक घनश्याम सर्राफ के बागकोठी आवास के समक्ष भी पुलिस ने घेराबंदी कर दी थी। जहां प्रदर्शनकारियों को पहले ही रोक लिया। प्रदर्शनकारी किसानों ने आवास के बाहर ही कृषि कानूनों की प्रतियां फूंकी और सरकार विरोधी नारे लगाए। प्रदर्शन में मास्टर राज सिंह, रोहताश पहलवान जाटू खाप, करतार ग्रेवाल किसान सभा, रामफल देशवाल, कुलदीप धनाना, संदीप मिताथल, कामरेड जिले सिंह, संदीप मल्हान, कमल प्रधान, बलबीर बजाड़, सत्यवान बलियाली, राजेश कुंगड, कृृष्ण कूंगड, करण सिंह जैनावास, रणधीर सिढ़ाण, पप्पू नंबरदार, मंगल सिंह खरेटा, शकुंतला, रामौतार बलियाली, रमेश पंघाल, युद्धवीर सिंह, सीटू नेता कामरेड अनिल कुमार ने अपने विचार रखे।

भाजपा सांसद व विधायक के आवास का घेराव करने जाते किसान। संवाद

भाजपा सांसद व विधायक के आवास का घेराव करने जाते किसान। संवाद- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed