{"_id":"65b94069bf8ca7ca87071899","slug":"bjp-inaugurates-bhiwani-mahendragarh-lok-sabha-election-office-bhiwani-news-c-125-1-bwn1003-112472-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: भाजपा ने भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: भाजपा ने भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन
Wed, 31 Jan 2024 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 31 Jan 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। भाजपा ने मंगलवार को तोशाम बाईपास स्थित जिला कार्यालय में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्धाटन किया। इस अवसर पर भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौ. धर्मबीर सिंह व पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष मुकेश गौड़ ने की और मार्गदर्शन लोकसभा संयोजक शंकर धूपड़ का रहा। सांसद ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी को हर तरह से मजबूती प्रदान करता है। लोकसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं। इसीलिए हम सभी को चाहिए कि पूरी निष्ठा व लग्न के साथ पार्टी की नीतियों का प्रचार करें और आम आदमी तक इन नीतियों को पहुंचाएं। पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। इस मौके पर विधायक घनश्याम सर्राफ, जिला अध्यक्ष दयाराम यादव व किरण कलकल, जिला महामंत्री हर्षवर्धन मान व शिव कुमार पाराशर, पूर्व विधायक शशी परमार, बबीता फौगाट, मीना परमार, अनिता मलिक, ठाकुर विक्रम सिंह, नंदराम धानिया, मनोज तिगड़ाना, रविंद्र बापोड़ा, प्रिया असीजा मौजूद रहे। संवाद