{"_id":"67e836fd3b714649f9099e60","slug":"bike-riding-youths-attacked-uncle-and-nephew-case-registered-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-131971-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बाइक सवार युवकों ने चाचा-भतीजे पर किया हमला, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बाइक सवार युवकों ने चाचा-भतीजे पर किया हमला, मामला दर्ज
Sat, 29 Mar 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 29 Mar 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
बहल। कस्बे के भोजाण मार्ग कॉलोनी निवासी चाचा, भतीजे पर कुछ बाइक सवार युवकों ने हमला कर घायल कर दिया। आरोपियों ने उनके घर के बाहर खड़ी मर्सिडीज कार, स्कूटी व बाइक पर पत्थर फेंककर क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में कस्बे के भोजाण मार्ग निवासी कमल ने बताया कि वीरवार रात करीब 12 बजे वह अपने घर में मौजूद था। इस दौरान उसका भतीजा मनीष शर्मा मर्सिडीज कार लेकर आया। बाइकों सवार आठ-दस युवक उसका पीछा करते हुए आए और मनीष पर पत्थर मारने लगे। आरोपियों ने लाठी डंडे मारकर उसके घर का गेट तोड़ दिया। जब उसने उन युवकों से पत्थर मारने का कारण पूछा तो उसे भी पत्थर मारने लगे। पत्थर लगने से उसे कई जगह चोटें आईं। बचाव के लिए उसने अपने घर के अंदर घुस गया और गेट को बंद कर लिया।
आरोपियों ने घर के आगे खड़ी मर्सिडीज कार, स्कूटी व बाइक को पत्थर व डंडे मारकर नुकसान पहुंचाया। वारदात के बाद आरोपी गाली गलौच करते हुए उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। घायल हालत में परिजन उसे बहल के अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार नामजद युवकों सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।