फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bike rider killed in pickup-bike collision at Bisalwas toll

Bhiwani News: बिसलवास टोल पर पिकअप-बाइक की भिड़ंत में बाइक चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in pickup-bike collision at Bisalwas toll
लोहारू के समीप सड़क हादसे में क्ष​तिग्रस्त कार के पास मौजूद पुलिसकर्मी। 
लोहारू (भिवानी)। गांव बिसलवास में टोल के पास मंगलवार दोपहर तीन बजे पिकअप और बाइक की टक्कर में 47 वर्षीय बाइक चालक राजवीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी 20 वर्षीय बेटी खुशी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर दी।
विज्ञापन


इसके बाद लोहारू थाना के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जरनैल सिंह अपनी टीम और डायल 112 के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायल राजवीर और उनकी बेटी को हाईवे एम्बुलेंस के माध्यम से चरखी दादरी के नागरिक अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने राजवीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं खुशी का अस्पताल में उपचार जारी है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्री सड़क पर दूर जा गिरे। जानकारी के मुताबिक राजवीर अपनी बेटी खुशी को पेपर दिलाकर देवरोड़ (जिला झुंझुनू) वापस लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ। राजवीर मूल रूप से गांव गुढ़ा (जिला झज्जर) के निवासी थे और पिछले लगभग 10 वर्षों से देवरोड़ में रह रहे थे। उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। वे डिश लगाने का कार्य कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। जांच अधिकारी रविंद्र जांगड़ा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed