फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bike rider dies after being hit by a car

Bhiwani News: कार की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a car
भिवानी। हेतमपुरा-टिटानी मार्ग पर मंगलवार देर रात बाइक में कार ने टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव हेतमपुरा निवासी भूपेंद्र (26) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर जूई कलां थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतक के परिजन नरेश के बयान पर कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने व अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में नरेश ने बताया कि मंगलवार रात को करीब आठ बजे वह अपने खेत में पानी लगा रहा था। उसे रोड पर गाड़ी टकराने की जोर से आवाज सुनाई दी। जब रोड पर गया तो उसे भूपेंद्र सड़क पर पड़ा दिखाई दिया। जबकि एक ऑल्टो कार सड़क पर खड़ी थी। ऑल्टो चालक अपनी गाड़ी को लेकर मौके से भाग गया। उसने राहगीरों की मदद से घायल भूपेंद्र को भिवानी नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां भूपेंद्र को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस बारे में सूचना जूई कलां पुलिस थाना में दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कार्रवाई करके शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


तीन माह के बच्चे से उठा पिता का साया
मृतक के परिजन ने बताया कि भूपेंद्र और दो भाई थे। जबकि उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। भूपेंद्र बड़ा था और प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। सारे घर की जिम्मेवारी उसकी कंधों पर थी। 2020 में भूपेंद्र की शादी हुई थी। उसका तीन माह को बच्चा भी है। लेकिन इस घटना ने पूरे परिवार को कभी न भूलने वाला पल दिया बल्कि एक तीन माह के बच्चे से दादा के बाद पिता को भी साया छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सीडेंट में एक युवक की मौत होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में मृतक के परिजन नरेश के बयान पर गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अपनी आगामी कार्रवाई में जुट गई है।
-मुख्य सिपाही सोमबीर, जांच अधिकारी, जूई कलां पुलिस थाना, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed