फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bike lost balance due to tire falling in pit at night, person died due to fall

Bhiwani News: रात को गड्ढे में टायर जाने से बाइक का बिगड़ा संतुलन, गिरने से व्यक्ति की मौत

Fri, 09 Jun 2023 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 09 Jun 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Bike lost balance due to tire falling in pit at night, person died due to fall
मृतक हेमंत का फाइल फोटो।
भिवानी। कमला भवन के पास रात को गड्ढे में टायर जाने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इस सड़क दुर्घटना में गिरने से बाइक सवार दो भाई घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां एक घायल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि बाइक सवार दूसरे व्यक्ति को भी चोटें पहुंची है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान हनुमान गेट निवासी हेमंत(32) के रूप में हुई है। इस बारे में सूचना सिविल लाइन पुलिस थाना को दी गई। सूचना के आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई योगेश के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मृतक के परिजन रामोतार ने बताया कि हेमंत और योगेश दोनों भाई हैं। हेमंत कुछ समय से बीमारी से ग्रस्त था। वीरवार रात के समय हेमंत की तबीयत बिगड़ गई थी। योगेश अपने बड़े भाई हेमंत को लेकर बाइक से एक निजी अस्पताल में जा रहा था। कमला भवन के समीप पहुंचे तो उनकी बाइक का गड्ढे के कारण संतुलन बिगड़ गया। इसके कारण बाइक से वे दोनों जा गिरे। दोनों को राहगीरों की मदद से नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने हेमंत को मृत घोषित कर दिया। जबकि योगेश का प्राथमिक उपचार किया। इस घटना के बारे में सूचना सिविल लाइन पुलिस थाना और मृतक के परिजनों को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के बाद खतरनाक तरीके से धंस गई सड़क
कमला भवन से कचहरी मार्ग पर बारिश के बाद खतरनाक ढंग से ब्लॉक से बनाई गई सड़क धंस गई। सड़क धंसने से बीचोबीच गहरा गड्ढ़ा बन गया है। कोई भी तेज गति से आ रहा वाहन अचानक इस गड्ढे में फंसकर असंतुलित हो सकता है। इस सड़क हादसे में भी ऐसा ही हुआ। अचानक सड़क धंसने से बीच में बना ये गड्ढा दिखाई नहीं दिया और बाइक असंतुलित होकर गिर गई। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही की वजह से एक व्यक्ति की जान चली गई। हालांकि नगर परिषद ने इस धंसे हुए हिस्से को कुछ अर्से पहले ही ठीक करा दिया था, मगर बारिश के बाद फिर से सड़क धंस गई। शहर के मुख्य सरकुलर रोड पर भी दो से तीन जगह इसी तरह खतरनाक तरीके से सड़क धंसी हुई हैं, जो वाहन चालकों की जान पर भी बड़ा जोखिम है।

हनुमान गेट निवासी हेमंत की सड़क दुर्घटना में मौत होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवाया और पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद परिजनों का सौंप दिया। इस मामले में मृतक के भाई के बयान पर कार्रवाई की गई है।
-एसआई सुशीला, जांच अधिकारी, सिविल लाइन पुलिस थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed