फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bike driver killed in roadways bus collision, cousin injured

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक चालक की मौत, चचेरा भाई हुआ जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Bike driver killed in roadways bus collision, cousin injured
भिवानी। भिवानी-रोहतक मुख्य मार्ग पर राधास्वामी सत्संग भवन के समीप मंगलवार सुबह करीब पौने दस बजे रोडवेज बस की टक्कर लगने से बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं बाइक पर उसके पीछे बैठा उसका चचेरा भाई भी जख्मी हो गया। सड़क हादसे के बाद रोडवेज बस को मौके पर छोड़ चालक भाग गया। हादसे की सूचना औद्योगिक पुलिस थाना में दी गई। पुलिस ने युवक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया वहीं मृतक के दादा की शिकायत पर रोडवेज बस के चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव हिंडोल निवासी 26 वर्षीय अभिषेक उर्फ मोंटी मंगलवार को बाइक पर अपने चचेरे भाई 21 वर्षीय नितेश के साथ भिवानी कॉलेज में आ रहा था। जब वह करीब पौने दस बजे राधास्वामी सत्संग भवन के समीप पहुंचा तो रोडवेज कर्मशाला की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चला रहे अभिषेक उर्फ मोंटी को गंभीर चोटें आईं। जबकि पीछे बैठा नितेश भी घायल हो गया। हादसे के बाद रोडवेज बस को छोड़कर चालक भाग गया। राहगीरों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए मिनी बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अभिषेक उर्फ मोंटी को मृत घोषित कर दिया। वहीं नितेश को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद सब्जी मंडी पुलिस चौकी टीम मौके पर पहुंची और हालातों का जायजा लिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि अभिषेक उर्फ मोंटी अपने माता पिता का इकलौता बेटा था और भिवानी के एक कॉलेज में अंग्रेजी से एमए की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता इंद्रपाल यादव शिक्षा विभाग में बतौर गेस्ट टीचर लगे हुए हैं, फिलहाल उनकी पोस्टिंग मेवात जिले में है। उसकी एक छोटी बहन मोनिका है। इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत की सूचना पाकर परिवार में भी मातम छा गया।
विज्ञापन

औद्योगिक पुलिस थाना के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रणबीर सिंह ने बताया कि मृतक युवक के दादा जिले सिंह यादव की शिकायत पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed