फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bike driver death

कार और बाइक की टक्कर,चालक की मौत

Fri, 19 Jul 2019 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
bike driver death
bike driver death - फोटो : Bhiwani
जिला के गांव खरक व कलिंगा के बीच बाइक और कार की टक्कर हो गई हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। वीरवार सुबह बाइक पर 40 वर्षीय राजेश गांव से कलिंगा की तरफ जा रहा था, वही सामने से आ रही हुंडई कार से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही चालक राजेश काफी दूर जा गिरा। इसके बाद राहगीरों ने उसे तुरंत संभाला तथा रोहतक पीजीआई ले गए। जहां इलाज के दौरान राजेश की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव के पूर्व सरपंच देवेंद्र ने बताया कि यह घटना गांव खरक-कलिंगा रोड पर रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर हुई है। मोटरसाईकिल सवार व कार सवार दोनों व्यक्ति ही उनके गांव कलिंगा के रहने वाले हैं। वहीं इस घटना के बाद ग्रामीणों ने मौके पर जमकर हंगामा किया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सदर पुलिस ने रोहतक पीजीआई पहुुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लिया और उसका पीजीआई में ही पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed