{"_id":"674173866c9a3fbbbc0defaa","slug":"bike-collided-with-tractor-standing-on-road-young-man-going-from-home-to-in-laws-died-in-bhiwani-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani: बाइक सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से टकराई, घर से ससुराल जा रहे युवक की मौत; डिस्पेंसरी में करता था नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani: बाइक सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से टकराई, घर से ससुराल जा रहे युवक की मौत; डिस्पेंसरी में करता था नौकरी
Sat, 23 Nov 2024 11:56 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 23 Nov 2024 11:56 AM IST
सार
मृतक अशोक का सात माह का एक बेटा है। जबकि वे तीन भाई थे। सड़क हादसे की सूचना के बाद परिवार में भी मातम पसरा है। वहीं अशोक घर से अपनी ससुराल जाने के लिए निकला था।
विज्ञापन
मृतक के परिजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
भिवानी-महम मुख्य मार्ग पर बंदरों वाला जोहड़ तेल मील के समीप शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में बाइक पर चांग से अपनी ससुराल गुजरानी जा रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क हादसे की सूचना गुजरानी पुलिस चौकी में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसे लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंची, जहां शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराया वहीं ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
गांव चांग निवासी 26 वर्षीय अशोक 152डी पर बने टोल की डिस्पेंसरी में नौकरी करता था। शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह अपने घर चांग से अपनी ससुराल गुजरानी बाइक पर जा रहा था। जब वह बंदरों वाला जोहड़ तेल मील के समीप पहुंचा तो सड़क पर खड़े एक ट्रैक्टर से उसकी जबरदस्त टक्कर हो गई। इस टक्कर में बाइक के परखर्चे उड़ गए वहीं युवक ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुजरानी पुलिस चौकी के जांच अधिकारी ने शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया वहीं मृतक के भाई के बयान दर्ज कर इस संबंध में ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
अशोक का सात माह का एक बेटा
मृतक अशोक का सात माह का एक बेटा है। जबकि वे तीन भाई थे। सड़क हादसे की सूचना के बाद परिवार में भी मातम पसरा है। वहीं अशोक घर से अपनी ससुराल जाने के लिए निकला था। इस हादसे की सूचना उसकी ससुराल पहुंची तो वहां पर भी माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन