{"_id":"5daa163e8ebc3e93db11bc2b","slug":"bike-booking-collided-with-tractor-bhiwani-news-rtk523837823","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में सड़क पर खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में सड़क पर खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी-लोहारू मुख्य मार्ग पर गांव ढ़ाणी शंकर के नजदीक वीरवार देर रात एक निजी स्कूल के पास खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। मामले में वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है।
गांव सैय निवासी 21 वर्षीय गुगन ट्रक ड्राइवर था। वह अपनी बहन के घर गांव भाखड़ा गया था। उसने अपना ट्रक गांव नागल पाजू एक होटल पर खड़ा कर रखा था। वीरवार रात करीबन आठ बजे वह वहां से बाइक पर गांव नागल पाजू के लिए निकला। जब वह गांव ढाणी शंकर के पास पहुंचा तो वहां खड़े एक ट्रैक्टर की ट्राली में उसकी बाइक टकराई। जिससे उसे गंभीर चोटे आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी। परिजनों ने बताया कि गुगन छह भाई बहनों ने दूसरे नंबर का था। वह अविवाहित था और ट्रक चलाता था। उन्होनें बताया कि ट्रैक्टर ट्राली पर कोई रिफलेक्टर नहीं लगा था। जिससे उसे वह नजर नहीं आया और हादसा हो गया। जांच अधिकारी एचसी रोहताश ने बताया कि मृतक के भाई सुनील के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।