फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Big action by Bhiwani Police, cache of illegal weapons brought from Madhya Pradesh Indore recovered

भिवानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मध्यप्रदेश इंदौर से लाया गया अवैध हथियारों का जखीरा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 28 Dec 2023 03:28 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 28 Dec 2023 03:28 PM IST
सार

भिवानी पुलिस टीम ने गांव नकीपुर के खेतों में बने एक व्यक्ति के मकान में छापामारा और वहां से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए। सीआईए की टीम ने 17 अवैध हथियार और एक कार्बाइन व आठ अतिरिक्त मैगजीन व 53 कारतूस बरामद किए। पुलिस ने इस संबंध में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया।

विज्ञापन
Big action by Bhiwani Police, cache of illegal weapons brought from Madhya Pradesh Indore recovered
भिवानी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिवानी सीआईए द्वितीय की टीम ने मध्यप्रदेश इंदौर से लाए गए अवैध हथियारों के जखीरे को गांव नकीपुर के खेतों में बने कमरे में छापामारकर बरामद किया। पुलिस ने मौके से तीन बदमाशों को भी काबू किया। वहीं आरोपियों से 17 अवैध पिस्तौल, एक कार्बाइन, आठ अतिरिक्त मैगजीन व 53 कारतूस बरामद किए।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक से मिली जानकारी के अनुसार
भिवानी के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि सीआईए द्वितीय इंचार्ज निरीक्षक रवींद्र कुमार ने लोहारू क्षेत्र के गांव नकीपुर में मध्य प्रदेश इंदौर से भारी मात्रा में अवैध हथियारों का जखीरा लेकर आने की सूचना मिली थी। जिस पर टीम ने गांव नकीपुर के खेतों में बने एक व्यक्ति के मकान में छापामारा और वहां से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए।
विज्ञापन


पुलिस ने इस संबंध में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया। आरोपियों की पहचान चहड़कलां निवासी 23 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई। जबकि दूसरा आरोपी सिंघानी निवासी 19 साल का संदीप उर्फ लाला है जिस पर पहले भी लड़ाई झगड़ा का एक केस दर्ज है। वहीं तीसरा आरोपी 20 वर्षीय आशीष उर्फ दिनेश गांव सिंघानी है। जिस पर एक लड़ाई झगड़े का केस दर्ज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि पुलिस आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर यह तथ्य जुटाएगी कि आखिर ये किन किन जगहों पर हथियार सप्लाई करते थे और किससे खरीदकर लाते थे। 

ये अवैध हथियार हुए बरामद

  • पिस्टल 32 बोर –10 साथ मैगजीन
  • पिस्टल 30 बोर– 07 साथ मैगजीन
  • कारर्बाइन – 01 मैगजीन
  • 30 बोर – मैगजीन 06
  • 32 बोर– मैगजीन 2
  • 12 बोर– 12 कारतूस 
  • 30 बोर – 05 कारतूस
  • 315 बोर – 31 कारतूस 
  • 45 बोर– 05 कारतूस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed