{"_id":"64135179ecebb627680b34fb","slug":"bhiwanis-three-daughters-showed-their-boxing-skills-made-it-to-the-next-round-bhiwani-news-c-21-hsr1027-81629-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: भिवानी की तीन बेटियों ने दिखाया मुक्के का दम, अगले राउंड में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: भिवानी की तीन बेटियों ने दिखाया मुक्के का दम, अगले राउंड में बनाई जगह
Thu, 16 Mar 2023 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 16 Mar 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
मुक्केबाज साक्षी ढांडा को विजेता घोषित करता रेफरी।
भिवानी। देश की राजधानी नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में वीरवार से महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप की धमाकेदार शुरुआत हुई। पहले दिन देश की ओर से चार मुकाबले हुए, जिन सभी बेटियों ने जीत अपने नाम की। इन चार में से तीन हरियाणा के जिला भिवानी की बेटियां हैं, जोकि जिले के लिए गर्व की बात है। इनमें गांव धनाना की बेटी साक्षी ढांडा, भिवानी शहर की नुपूर श्योराण और गांव बड़ेसरा की बेटी प्रीति पंवार शामिल हैं।
मुक्केबाज साक्षी ढांडा ने 5-0 से मैच अपने नाम किया और अब उनका अलग मुकाबला 20 मार्च को कजाकिस्तान की मुक्केबाज के साथ होगा। उनके पिता मनोज धनाना, कोच जगदीश सिंह भी मैच देखने के लिए पहुंचे। वहीं, मुक्केबाज नुपूर श्योराण ने भी 5-0 से मैच जीता और अब उनका अगला मुकाबला 20 मार्च को कजाकिस्तान की मुक्केबाज के साथ होगा। नुपूर श्योराण ने यह मुकाबला जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। उनका हौसला बढ़ाने के लिए उनके पिता कोच संजय श्योराण, रजत, अमित श्योराण, शानू बॉक्सर, रोहित भी स्टेडियम पहुंचे। गांव बड़ेसरा की बेटी प्रीति पंवार के हंगरी की मुक्केबाज का हराया, जिसमें उन्हें रेफरी स्टार कॉन्टेस्ट देकर विजेता घोषित किया। उनके पिता सोमवीर पंवार बड़ेसरा ने बताया कि अगला मैच 18 मार्च को होगा।
कोच व खिलाड़ियों ने बढ़ाया हौसला
चैंपियनशिप शुरू होने से पहले बेटियों का हौसला बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और कोच ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी। ओलंपिक पदक विजेता बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने बुधवार को स्टेडियम में जाकर बेटियों से बातचीत की और उन्हें शुभकामनाएं दी। वहीं ओलंपियन बॉक्सर अमित पंघाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से ट्विटर पर ट्वीट कर उन्हें मैच के लिए बधाई दी। इसके अलावा भारतीय यूथ वुमन बॉक्सिंग टीम की हेड कोच अमरप्रीत कौर ने भी बेटियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
जैसा हम सोच रहे थे वैसा ही हमारी बहादुर बेटियों ने प्रदर्शन किया है। आने वालों मैचों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए बेटियों पदक पक्का करेंगी हमें पूरा विश्वास है। बेटियों का हौसला बढ़ाने के लिए कोच, खेल प्रेमी मैच देखने जा रहे हैं, यह काफी सराहनीय है। इससे मुक्केबाज बेटियों का हौसला बढ़ेगा और वे स्वर्णिम पंच लगाने का काम करेंगी।
- अधिवक्ता राजनारायण पंघाल, प्रवक्ता, हरियाणा बॉक्सिंग संघ।