{"_id":"67f6b0d383e07e25870e7c76","slug":"bhiwanis-medical-college-will-be-inaugurated-virtually-on-april-14-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-132499-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: हिसार एयरपोर्ट के साथ ही 14 अप्रैल को वर्चुअल होगा भिवानी के मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: हिसार एयरपोर्ट के साथ ही 14 अप्रैल को वर्चुअल होगा भिवानी के मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ
Wed, 09 Apr 2025 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 09 Apr 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
भिवानी में पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. रघुवीर शांडिल्य।
भिवानी। शहर में नवनिर्मित पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिसार में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से करेंगे। हिसार एयरपोर्ट के शुभारंभ के साथ ही भिवानी के मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ होगा। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
बुधवार को एसडीएम महेश कुमार व सीएमओ डॉ. रघुवीर शांडिल्य सहित अन्य अधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। शुभारंभ से पहले वीरवार को स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. मनीष बंसल, स्वास्थ्य विभाग के एसीएस सुधीर राजपाल मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने के लिए भिवानी आ रहे हैं। वे तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी देंगे।
बता दें कि 10 जुलाई 2021 को शहर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। निर्माण कार्य ब्रिज एंड रूफ कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया था। निर्माण कार्य में 535 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसके तहत शहर में वीटा मिल्क प्लांट के पास, पुनर्वास केंद्र व नागरिक अस्पताल के पास भवन निर्माण पूरा कर लिया गया है। लेकिन पिछले एक साल से लोग इसके शुभारंभ का इंतजार कर रहे थे। अब जिले के लोगों का इंतजार खत्म होने वाला है।
विज्ञापन
पंडित नेकीराम मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ 14 अप्रैल को वर्चुअल रूप से किया जाएगा। इससे पहले वीरवार को स्वास्थ्य विभाग के एसीएस व महानिदेशक मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे। मेडिकल कॉलेज के लिए कुछ सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति हो चुकी है। फिलहाल नागरिक अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मेडिकल कॉलेज शुरू होने से निश्चित तौर पर जिले के लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ेगी।
- डॉ. रघुवीर सिंह शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी।