फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani's Mart fined Rs 55,000

Bhiwani News: एक्सपायरी सामान देने पर भिवानी के मार्ट पर लगा 55,000 रुपये का जुर्माना

Wed, 09 Apr 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 09 Apr 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Bhiwani's Mart fined Rs 55,000
भिवानी। उपभोक्ता के अधिकारों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों व प्रतिष्ठान संचालकों पर उपभोक्ता आयोग सख्त रुख अपनाए हुए है। ऐसा ही एक मामला भिवानी में सामने आया है, जहां पर उपभोक्ता को एक्सपायरी डेट का सामान बेचने वाले शहर के एक निजी मार्ट पर उपभोक्ता कमीशन ने 55,000 रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

इस बारे में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता घनश्याम शर्मा ने बताया कि वे उपभोक्ताओं को पिछले कई वर्षों से अपने अधिकारों के बारे में जागरूक करते आ रहे हैं। शहर के एक निजी मार्ट द्वारा एक्सपायरी डेट का सामान बेचने पर उपभोक्ता कमीशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद पूरी जांच व पड़ताल के बाद उपभोक्ता कमीशन की सदस्य सरोज बाला बोहरा व शशि किरण पंवार ने संज्ञान लेते हुए मार्ट को दोषी पाया तथा कमीशन ने नियोक्ता को एक्सपायरी डेट के सामान कीमत सहित 55,000 रुपये उपभोक्ता कानूनी सहायता के खाते में 40 दिन में अदायगी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed