फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani's Ishika selected in Indian junior hockey team

Bhiwani News: भिवानी की इशिका का भारतीय जूनियर हॉकी टीम में चयन

Tue, 11 Nov 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 11 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Bhiwani's Ishika selected in Indian junior hockey team
इ​शिका।
भिवानी। जिले की बेटी इशिका ने भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में जगह बनाकर भिवानी का नाम रोशन किया है। हॉकी इंडिया ने सोमवार को 1 से 13 दिसंबर तक चिली के सैंटियागो में आयोजित होने वाले एफआईएच महिला जूनियर विश्व कप के लिए 18 खिलाड़ियों और दो वैकल्पिक खिलाड़ियों सहित 20 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की। इस टीम में इशिका को मिडफील्डर के रूप में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


भीम स्टेडियम के हॉकी प्रशिक्षक नीरज ने बताया कि इशिका का चयन जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इशिका शुरू से ही बेहद मेहनती खिलाड़ी रही है और इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी है। इशिका मूल रूप से गांव बापोड़ा की रहने वाली हैं और वर्तमान में अपने परिवार के साथ भिवानी में रहती हैं। उनके पिता वीरेंद्र सिंह पूर्व जिला खेल अधिकारी हैं। इशिका के चयन की खबर मिलते ही खेल प्रेमियों और प्रशिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रशिक्षक नीरज ने उम्मीद जताई कि इशिका अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश और प्रदेश का नाम विश्व स्तर पर रोशन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed