फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani: Villagers troubled by water problem; Gram Panchayat Lohani decided to boycott Lok Sabha elections

Bhiwani: पेयजल समस्या से परेशान ग्रामीण; ग्राम पंचायत लोहानी ने किया लोस चुनाव के बहिष्कार का फैसला

Sun, 17 Mar 2024 11:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जूई कलां, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जूई कलां, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 17 Mar 2024 11:01 PM IST
सार

पेयजल समस्या से परेशान ग्रामीणों ने निर्णय लिया। ग्रामीणों ने कठोर निर्णय लेते हुए लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का प्रस्ताव पारित किया है।

विज्ञापन
Bhiwani: Villagers troubled by water problem; Gram Panchayat Lohani decided to boycott Lok Sabha elections
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के भिवानी के जूई कलां क्षेत्र के गांव की विभिन्न समस्याओं पर चर्चाओं करने के लिए गांव लोहानी में पंचायत हुई। पंचायत में पेयजल की समस्या मुख्य बिंदु रही। पंचायत में पेयजल समस्या से परेशान ग्रामीणों ने कठोर निर्णय लेते हुए लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का प्रस्ताव पारित किया।

विज्ञापन


पंचायत फैसले के बारे में सरपंच अशोक ने बताया गांव में पिछले 20 वर्षों से कोई भी नये जलघर का निर्माण नहीं होने से वर्तमान में गांव में पेयजल समस्या बहुत विकराल रूप लेती जा रही है। हालात इतने गंभीर है कि सर्दी के मौसम में भी पेयजल आपूर्ति बाधित रहती है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है, मई और जून माह की गर्मी में हालात किस कदर दयनीय होंगे।
विज्ञापन


इस समस्या बारे जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत करवाने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री द्वारा नए जलघर हेतु स्वीकृति भी प्रदान की जा चुकी है। इसके बावजूद भी ग्रामीण पेयजल को तरस रहे हैं। इसीलिए लोहानी ग्राम पंचायत ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का फैसला लिया है। सरपंच ने बताया कि नंदगांव, सारंगपुर, आसलवास पेयजल के लिए लोहानी गांव पर ही निर्भर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed