{"_id":"659995f85d02bb01c408efc6","slug":"bhiwani-team-became-the-winner-in-cricket-and-tug-of-war-bhiwani-news-c-125-1-sknl1014-11382-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: क्रिकेट व रस्साकशी में दिल्ली को हराकर भिवानी की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: क्रिकेट व रस्साकशी में दिल्ली को हराकर भिवानी की टीम बनी विजेता
Sat, 06 Jan 2024 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। बाबा नगर में स्थित दृष्टि बाधित दिव्यांग सशक्तीकरण संस्था की ओर से संचालित नेत्रहीन विद्यालय में दो दिवसीय राज्यस्तरीय खेल एवं म्यूजिकल प्रतियोगिता हुई। इस दौरान क्रिकेट व रस्साकशी स्पर्धा में भिवानी की टीम ने दिल्ली की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं दौड़ में भिवानी का संदीप प्रथम व दीपक मेरठ द्वितीय तथा संदीप रोहतक तृतीय रहा। संगीत में गजल, रागिनी व भजन तीनों में भिवानी की टीम प्रथम रही।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्था की सहयाेगी डाॅ. चंचल धीर की। इस मौके पर बतौर मुख्यअतिथि भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ ने शिरकत की तथा संस्था को 21 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। विधायक को संस्था के संस्थापक एवं संचालक लालचंद यादव ने सम्मानित किया। संस्था के संचालक लालचंद यादव ने बताया कि नेत्रहीन बच्चों की क्रिकेट, रस्साकशी, दौड़ व संगीत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।