फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani: Student injured in fight between student groups succumbed to his injuries during treatment at PGI

Bhiwani: छात्र गुटों के झगड़े में घायल युवक ने तोड़ा दम, नाराज परिजनों ने नेशनल हाईवे किया जाम

Sun, 18 Sep 2022 03:32 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 18 Sep 2022 03:32 PM IST
सार

पिछले बुधवार को दोपहर साढ़े 12 बजे नेहरू पार्क के सामने दो छात्र गुटों में झगड़ा हो गया था। एक गुट के छात्र वैश्य कॉलेज से लौट रहे थे तो हथियारों के साथ आए दूसरे गुट के छात्रों ने उन पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Bhiwani: Student injured in fight between student groups succumbed to his injuries during treatment at PGI
भिवानी में ग्रामीणों ने लगाया जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

भिवानी में नेहरू पार्क के सामने 14 सितंबर को हुए छात्र गुटों के झगड़े में घायल छात्र ने पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद नाराज गांव खरक कलां के ग्रामीणों ने गांव के मुख्य बस स्टैंड पर अवरोधक डाल मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन


पिछले बुधवार को दोपहर साढ़े 12 बजे नेहरू पार्क के सामने दो छात्र गुटों में झगड़ा हो गया था। एक गुट के छात्र वैश्य कॉलेज से लौट रहे थे तो हथियारों के साथ आए दूसरे गुट के छात्रों ने उन पर हमला कर दिया। करीब 10 मिनट तक झगड़ा चला। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर मौके से फरार हो गए थे। हमले में एक गुट के करीब छह छात्र घायल हो गए। इनमें खरक कलां वासी मनीष को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


शनिवार रात को घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने खरक कलां गांव के मुख्य बस स्टैंड के पास पिलानी-दिल्ली नेशनल हाईवे जाम कर दिया। मुख्य मार्ग पर जाम होने के कारण मार्ग के दोनों ओर करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। पुलिस अधिकारी ग्रामीणों को समझाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed