फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani Sangharsh Samiti protested in the city regarding Chaukhani Estate street dispute case.

Bhiwani News: चौखानी एस्टेट गली विवाद मामले को लेकर भिवानी संघर्ष समिति ने किया शहर में विरोध प्रदर्शन

Tue, 11 Jun 2024 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 11 Jun 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bhiwani Sangharsh Samiti protested in the city regarding Chaukhani Estate street dispute case.
 नगर परिषद कार्यालय का घेराव करते ​भिवानी संघर्ष समिति के सदस्य। 
भिवानी। गली पर कब्जा करने की कोशिश करने के मामले में आरोपी व नगर परिषद के भ्रष्टाचार कर्मचारियों के खिलाफ हो रही कार्रवाई की देरी के विरोध में मंगलवार को भिवानी संघर्ष समिति के सदस्यों ने नगर परिषद कार्यालय का घेराव किया। समिति के सदस्यों ने नगर परिषद कार्यालय को ताला जड़कर नारेबाजी करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान भिवानी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने नगर परिषद ईओ को मांगपत्र भी सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन की शुरुआत नेकीराम लाइब्रेरी के नजदीक से हुई। इसके बाद प्रदर्शनकारी नगर परिषद कार्यालय तक पहुंचे तथा नप कार्यालय का घेराव कर ताला जड़ा। इस मौके पर भिवानी संघर्ष समिति की कोर कमेटी सदस्य राजेंद्र तंवर, सुरेश प्रजापति, प्रवक्ता सुरेश सैनी, रोहित शर्मा, रणबीर भाटी, राजकुमार, सुनील ने कहा कि शहर में इनदिनों भू-माफियाओं का बोलबाला है। वे नगर परिषद के कुछ भ्रष्ट कर्मचारियों के साथ मिलकर लोगों के साथ अन्याय कर रहे है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा नगर परिषद के कर्मचारी व अधिकारियों से मिलीभगत करके महम रोड चौखानी ईस्टेट में एक गली की फर्जी पीआईडी बनवाई और गली पर नाजायज कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। इससे क्षेत्रवासियों में काफी रोष है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पीडि़त मुरारी सैनी ने वर्ष 2019 में चौखानी परिवार से 1005 गज जमीन मोल ले ली। उन्होंने कहा कि उस समय जो नक्शा दिखाया गया, उसमें मुरारी के घर के सामने से महम रोड को जोड़ती गली दिखाई गई थी, जो नक्शा आज भी उनके पास है। उन्होंने कहा कि अब चौखानी परिवार के सदस्य पवन चौखानी की बदनीयत से उसे गली को प्लॉट दिखाकर बेच दिया, जिसकी नगर परिषद के कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जी पीआईडी बनाई गई। इस पीआईडी की लोकेशन कही और की दिखा दी गई है। भिवानी संघर्ष समिति के सदस्यों ने प्रशासन से मांग की की दोषी कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और फर्जी पीआईडी को रद्द कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि 17 जून तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो 18 जून से भिवानी संघर्ष समिति पीड़ितों को साथ लेकर नगर परिषद कार्यालय के बाहर क्रमिक अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, ओबीसी बिग्रेड, लाडो एक नई पहल, शहीद-ए-आजम भगत सिंह सेवा ट्रस्ट, महात्मा ज्योतिबा फूल जनकल्याण संगठन, सैनी कल्याण परिषद, सैनी विचार मंच, ऑटो यूनियन, महिला राजपूत सभा, अमन तंवर राघव, अमरदीप लडवाल, इंजीनियर सुरेश सैनी, संदीप रोहिल्ला, रमेश दहिया, सत्यनारायण सैनी, सुरेंद्र राहड़ ढ़ाणा नरसान, मुन्ना हरियावास बीडीसी, ओमप्रकाश धिराणा, जगदीश, नरेश प्रधान, पंकज खेतान, दयाकिशन रोहिल्ला, रविंद्र एडवोकेट, शंकर भाट, सुशीला, ओमकार सैनी, कृष्ण जोगी, आशा, निर्मला, गीता, साक्षी, सुनील देवी, लक्ष्मी देवी, प्रेमा, माया देवी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed