{"_id":"614241268ebc3eb6907c8319","slug":"bhiwani-roadway-will-run-extra-buses-for-woman-police-exam-bhiwani-news-hsr611798949","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 18 व 19 को चलेंगी अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 18 व 19 को चलेंगी अतिरिक्त बसें
विज्ञापन
बस स्टैंड पर बूथों पर लगी बसों में बैठते यात्री। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। हरियाणा पुलिस महिला सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए भिवानी डिपो से 18 व 19 सितंबर को अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए रोडवेज स्टाफ को भी अलर्ट किया गया है। महिला परीक्षार्थियों की डिमांड के अनुसार ऑन द स्पॉट बुकिंग होगी और फिर उसी रूट पर रोडवेज की स्पेशल बस को परीक्षार्थियों के लिए भेजा जाएगा।
एसएससी की महिला पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर भिवानी के सैकड़ों महिला उम्मीदवारों का दूसरे जिलों में परीक्षा केंद्र आया है। सरकार द्वारा भी पांच जिलों में ही परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसी लिहाज से रोडवेज प्रशासन ने भी परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए स्पेशल बसें चलाने का निर्णय लिया है। महिला पुलिस भर्ती परीक्षा 18 व 19 सितंबर को होगी। इन दोनों दिनों में परीक्षा के लिए भिवानी बस स्टैंड से सुबह से ही स्पेशल बसों का संचालन होगा। 17 सितंबर को सामान्य तौर पर रूटों पर बसें चलेंगी, लेकिन 18 की सुबह से स्पेशल बसों को ऑन डिमांड रूटों पर चलाया जाएगा।
इन जिलों में परीक्षार्थियों को पहुंचाएगी रोडवेज की स्पेशल बसें
भिवानी बस स्टैंड से अंबाला, पंचकूला, करनाल, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र के लिए स्पेशल रोडवेज बसें चलेंगी। रोडवेज प्रशासन ने इन रूटों पर स्पेशल बसें चलाने के लिए अतिरिक्त बसों व स्टाफ की व्यवस्था भी कर दी है। इसके लिए अलग से रोडवेज कर्मचारियों को भी अलर्ट किया है, जिनकी जरूरत पड़ने पर तुरंत बसों को चलाया जाएगा। इन बसों की एडवांस बुकिंग नहीं होगी, बल्कि बस स्टैंड पर ही बुकिंग खिड़की से परीक्षार्थी उसी समय टिकट हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन
बसों की व्यवस्था की गई है
महिला पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए दो दिनों तक स्पेशल बसों के संचालन की व्यवस्था बनाई गई है। इसके लिए शेडयूल भी जारी किया जाएगा। 18 सितंबर की सुबह से ही बस स्टैंड से परीक्षा के लिए स्पेशल बसें चलेंगी। इसके लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की भी व्यवस्था की गई है।
- पवन कुमार, संस्थान प्रबंधक, बस स्टैंड भिवानी।
आवश्यक निर्देश दिए हैं
रोडवेज कर्मचारियों को महिला पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए स्पेशल बसों के संचालन संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के लिए दो दिन स्पेशल बसों के संचालन के लिए अतिरिक्त बसों व स्टाफ की व्यवस्था की गई है। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने ये कदम उठाए हैं।
- दीपक कुंडू, महाप्रबंधक, भिवानी डिपो, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।