फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, yashpal malik, protest, start, point

यशपाल मलिक ने दिए फिर धरना शुरू करने के संकेत

Mon, 14 Nov 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Nov 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, yashpal malik, protest, start, point
यशपाल मलिक - फोटो : फाइल फोटो

विज्ञापन
भिवानी के बाढड़ा में सर्वजातीय श्योराण खाप द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जाट आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों के परिजनों को आर्थिक सहायता देकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आरक्षण व दूसरी मांगों को लेकर जल्द ही 36 बिरादरी को साथ लेकर फिर से धरने शुरु करने का ऐलान किया। आरक्षण के दौरान मारे गए लोगों को सरकार की साजिश बताते हुए यूपी विधानसभा चुनाव में इसका खामियाजा भुगतने की बात कही।

रविवार को कस्बे की अनाज मंडी में अखिल भारतीय जाट आरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने जाट आंदोलन के दौरान विभिन्न स्थानों पर मारे गए लोगों के परिजनों को 2.11 लाख रुपये, शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने विभिन्न खापों के प्रतिनिधियों व मौजूद लोगों को संबोधित करने हुए कहा कि कौम के लिए शहादत देने वाले लोगों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। हम हिंसा के खिलाफ हैं, लेकिन सरकार ने साजिश के तहत 21 साथियों को शहीद करवा दिया। सरकार ने जो साजिश हरियाणा में उनके साथ कि उसका परिणाम उसे यूपी विधान सभा में भुगतना पड़ेगा। हम 36 बिरादरी को साथ लेकर चलेंगें और 35 बिरादरी का नारा देकर प्रदेश में जातिवाद का जहर घोलने वालों को भी सबक सिखाएंगे। 36 जाति के लोगों को एकत्रित कर आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे व अपना हक हासिल करेंगे। उन्होंने भविष्य में होने वाले आंदोलनों व धरनों में अहिंसा का रास्ता अपनाने की अपील की।
विज्ञापन


अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय सचिव महेंद्र पूनियां ने सांसद राजकुमार सैनी पर हमला बोलते हुए कहा कि  सांसद ने निजी स्वार्थ के लिए प्रदेश में जातिवाद को बढ़ावा देने व समाज को बांटने की कोशिश की है। जो अपने मंसूबों में कभी कामयाब नहीं होंगे। इस अवसर पर श्योराण खाप चौरासी प्रधान रामस्वरुप सिधनवा, पच्चीस के प्रधान बिजेंद्र बेरला, जाट आरक्षण समिति कि हलकाध्यक्ष प्रदीप बाढड़ा, बीडीसी चेयरमैन भल्ले राम, पार्षद अनिल, व्यापार मंडल अध्यक्ष रामकिशन, कमल सिंह माढी, दिलबाग गोपी, राकेश सरपंच, संदीप धनखड़, उमेद जेवली, सज्जन डांडमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed