फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, woman, fan, hang, suspected

संदिग्ध हालत में पंखे से लटका मिला महिला का शव 

Sun, 10 Apr 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Sun, 10 Apr 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, woman, fan, hang, suspected
फांसी - फोटो : अमर उजाला
सेवा नगर में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकता मिला। परिजनों ने कुछ लोगों पर शक जताया और मामले की पूरी जांच की मांग की। पुलिस ने फिलहाल इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मृतका के फोन कॉल डिटेल से ही मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन


सेवा नगर में रहने वाले व्यक्ति रामानंद की पत्नी करीब 45 वर्षीय कृष्णा का शव शनिवार सुबह पंखे से लटका मिला। मृतका के पति रामानंद ने बताया कि वह सुबह छह बजे उठा तो उसकी पत्नी का शव दूसरे कमरे में पंखे से लटका हुआ था। दरवाजा खुला था। रामानंद ने बताया कि उसकी पत्नी मणिये बनाने की एक फैक्ट्री में काम करती थी। रात को 10, साढ़े 10 बजे तक टीवी देखने के बाद ही सोती थी जबकि वह नौ, साढ़े नौ बजे सो जाता है। पड़ोसियों से सूचना मिली है कि रात को तीन लोग आए थे। सुबह शव देखने के बाद उसने अपने गोपालवास में रहने वाले साले कृष्ण को सूचित किया और पुलिस को बुलाया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लेकर आई। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। परिजनों ने बताया कि उन्हें किसी पर शक नहीं है मगर रात को आने वाले तीन लोगों का पता लगाया जाए कि वे कौन है और उनकी क्या बात हुई। मृतका के फोन पर एक नंबर से करीब 27 मिनट बात हुई है। परिजनों ने मृतका के फोन की डिटेल निकलवाकर जांच की मांग की। पुलिस ने मृतका के भाई कृष्ण के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में टीआईटी चौकी इंचार्ज हरिवल्लभ सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोन कॉल डिटेल से जांच की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed