फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, woman, body, hang

फंदे पर लटका मिला महिला का शव

Mon, 11 Apr 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 11 Apr 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, woman, body, hang
पूर्व सैनिक ने छत की संतीर से फंदा लगाकर इहलीला समाप्त कर ली। - फोटो : Demo pic
दिनोद गांव में दो बच्चों की मां का शव चौखट पर लटकते हुए मिला। मृतका के पिता ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। इस बात को लेकर मृतका के मायके व ससुराल वालों में कहासुनी भी हुई। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर पति, जेठ-जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। शनिवार देर रात की घटना बताई जा रही है, लेकिन पुलिस को सूचना सुबह मिली।
विज्ञापन


गांव दिनोद में करीब 23 वर्षीय महिला पिंकी का शव घर में ही कमरे की चौखट से बंधी चुन्नी से लटकता मिला। बताया जाता है कि देर रात करीब साढ़े 11 बजे पिंकी ने फांसी लगाई। सूचना पर महम गांव से पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। मृतका के पिता संजय ने बताया कि पिंकी की शादी वर्ष 2011 में दिनोद वासी जीवन के साथ की थी। जीवन की मौत के बाद करीब छह माह पूर्व देवर राजेश के साथ बेटी का पल्ला किया। बेटी को छह माह से दहेज के लिए तंग किया जा रहा था। इस बारे में वे परिवार के मौजिज लोगों को साथ लेकर कई बार ससुराल वालों को समझाने भी गए। मगर वे नहीं माने। अब बेटी की हत्या कर शव लटका इसे आत्महत्या दिखाना चाहते है। मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि सुसाइड जैसा कोई भी सीन नहीं था। हत्या की गई है। मृतका के दो बच्चे है। मामले में कार्रवाई को लेकर मायके व ससुराल पक्ष के मौजिज लोगों की बैठकें भी हुई। मगर मायके पक्ष के लोग कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। जिसके बाद सदर थाना पुलिस ने मृतका के पिता संजय के बयान पर आरोपी पति, मृतका के जेठ-जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया। मृतका की माता सुमित्रा, दादा संत लाल, भाई रिंकू ने भी पिंकी को तंग करने, मारपीट करने के आरोप लगाए। मामले में सदर थाना से एसआई ओमप्रकाश ने बताया कि मृतका के पिता के बयान पर उसके पति राजेश, जेठ करतार सिंह, जेठानी पूनम के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed