{"_id":"57ab82f24f1c1b7102ee4b46","slug":"bhiwani-news-vikas-victory-punch-youth-boxer-enthusiasm","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के विजयी पंच से युवा मुक्केबाजों में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के विजयी पंच से युवा मुक्केबाजों में उत्साह
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
बॉक्सिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियो ओलंपिक में बॉक्सर विकास कृष्ण यादव का विजयी पंच लगा तो भिवानी झूम उठी। अपने पहले मुकाबले में विकास के शानदार प्रदर्शन से परिजन-प्रशंसक और कोच-नवोदित मुक्केबाज उत्साहित हैं। पिता कृष्ण यादव ने विकास के प्रदर्शन पर संतोष व खुशी जाहिर की है।
रात ढाई बजे हुए इस मुकाबले को देखने के लिए विकास के घर से लेकर कोच व बॉक्सर टेलीविजन के सामने जमे रहे। विकास के दादा सरजीत सिंह से लेकर पिता, चाचा ओमप्रकाश, विकास की माता दर्शना, पत्नी सोनम, बहन किरण के अलावा जिला पार्षद मनोज यादव आदि ने एक साथ बैठकर फाइट देखी।
विकास के पिता कृष्ण यादव ने बताया कि विकास का प्रदर्शन एकतरफा रहा। 3-0 से मिली इस जीत से विकास ने लंदन ओलंपिक का बदला लिया है। विकास की पहली व दमदार जीत से पूरा परिवार खुश है।
विज्ञापन
2011 में टर्की के मुक्केबाज को हरा चुका है विकास
अगला मैच टर्की के उस मुक्केबाज के साथ है, उसको विकास ने 2011 के वर्ल्ड चैंपियनशिप में हरा चुका है। कृष्ण यादव ने उम्मीद जताई कि रियो में विकास का जीत का यह सिलसिला गोल्ड मेडल तक कायम रखेगा।
जीत के बाद भीम स्टेडियम में छाई खुशी
बाक्सिंग का मिनी क्यूबा कहलाने वाले भिवानी जिले के युवा मुक्केबाजों में बाउट को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। देर रात ढ़ाई मैच होने के बावजूद खेल प्रेमियों का उत्साह कम नहीं हुआ। बाउट में विरोधी खिलाड़ी को हराने पर सभी ने खुशी का इजहार किया। भीम स्टेडियम में बाक्सिंग की प्रेक्टिस करने के लिए आने वाले युवा बाक्सर जहां पूरी तरह ओलंपिक में विकास की जीत को लेकर आश्वस्त दिखाई दिए तो वहीं परिजन भी बेटे की जीत की दुआ कर रहे है।
बाक्सिंग कोच विष्णु भगवान ने कहा कि उम्मीद के मुताबिक ओलंपिक में विकास की पहली जीत धमाकेदार रही। विकास पूरे लय और आत्मविश्ववास में दिखा। फाइट देखकर मजा आ गया। यह अच्छी बात है। युवा मुक्केबाज व पूरा खेल जगत विकास के प्रदर्शन से गदगद है। वे कह सकते हैं कि विकास इस बार मेडल लेकर आएगा।