{"_id":"57ec171d4f1c1b90745741bf","slug":"bhiwani-news-vigilence-team-defaulter-consumer-tight","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस और निगम की टीमों का चला डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर डंडा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजिलेंस और निगम की टीमों का चला डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर डंडा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
बिजली का मीटर
चरखी दादरी में डिफॉल्टर बिजली उपभोक्ताओं के लिए बुधवार का दिन परेशानियों भरा रहा। हिसार विजिलेंस व बिजली निगम की संयुक्त टीमों का दिनभर पर ऐसे उपभोक्ताओं पर डंडा चला। इन टीमों के रडार पर एमसी कॉलोनी के डिफॉल्टर उपभोक्ता सबसे अधिक रहें। दिनभर हुई छापेमारी में चार उपभोक्ताओं के मीटरों को सील किया जबकि दो उपभोक्ताओं को सीधा कुंडी मारकर बिजली चोरी करते पकड़ा। वहीं, ट्यूबवेल कनेक्शन के बिल अदायगी में रुचि नहीं लेने वाले करीब तीन दर्जन उपभोक्ताओं के भी मीटर व तारें निगम की टीमों ने अपने कब्जे में ले ली। इसके अलावा ढाई दर्जन घरेलू उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन भी निगम टीमों ने स्थायी तौर पर काट दिया।
बुधवार सुबह एसडीओ के नेतृत्व में हिसार से चार सदस्यीय विजिलेंस टीम दादरी पहुंची। इसके तुरंत बाद एक्सईएन ने भी दो जेई की अगुवाई में एक छह सदस्यीय टीम बनाई। बिजली निगम की इन दोनों टीमों की अगुवाई खुद एक्सईएन ने की। इन टीमों ने शहर की एमसी कॉलोनी में छापेमारी की। यहां अलग-अलग गलियों में चार मीटर टेेंपरिंग के मामले सामने आए तो दो उपभोक्ताओं को कुंडी लगाकर बिजली चोरी करते रंगे हाथों दबोचा। बिजली मीटर से छेड़छाड़ करने वाले चारों उपभोक्ताओं के बिजली मीटरों को निगम की टीमों ने सील कर दिया। बृहस्पतिवार को हिसार लैब में इनकी टेस्टिंग की जाएगी। वहीं, कुंडी लगाकर बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर भी हजारों का जुर्माना ठोका गया। इसके अलावा टीमों ने डिफाल्टर ट्यूबवेल कनेक्शन धारकों के कनेक्शन स्थायी तौर पर काट दिए। अधिकारियों के मुताबिक निगम बकाया पड़ी करीब पौने दो करोड़ की राशि में से सितंबर माह में बुधवार तक करीब 85 लाख रुपये की रिकवरी निगम कर चुका है।
विजिलेंस व हमारी संयुक्त टीम ने छह उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा है। इनके अलावा पचास हजार से ज्यादा बकाया बिल राशि वाले 35 ट्यूबवेल व 28 घरेलू कनेक्शन काटे गए हैं।
विज्ञापन
बिजेंद्र लांबा, एक्सईएन