फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, vehicle, imbalance, tree, colapse, dead, child

असंतुलित होकर पेड़ से टकराई गाड़ी, बच्चे की मौत

Wed, 13 Apr 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 Apr 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, vehicle, imbalance, tree, colapse, dead, child
वाहन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव बिरही कलां के समीप गाड़ी(टाटा मैजिक) सोमवार देर रात असंतुलित होकर पेड़ से जा टकराई। घटना में एक बच्चे की मौत हो गई जबकि अटेला कलां निवासी एक ही परिवार की पांच महिलाओं सहित नौ लोग घायल हो गए। इनमें से एक बुजुर्ग महिला की गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। मंगलवार सुबह पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे का कारण सड़क के बीच पड़ा पत्थर बताया जा रहा है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव अटेला कलां निवासी धर्मबीर अपने परिवार सहित सोमवार को गाड़ी(टाटा मैजिक) गाड़ी में सवार होकर गुड1गांव शीतला माता मंदिर में मत्था में टेकने गया था। वहां से देर शाम वो वापस अपने गांव अटेला कलां आने के लिए चले थे। रात करीब एक बजे वो गांव बिरही कलां के समीप पहुंचे थे कि इसी दौरान सड़क के बीचों बीच पड़े पत्थर को चालक अनूप देख नहीं पाया। गाड़ी का आगे का टायर पत्थर पर चढ़ते ही गाड़ी असंतुलित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई और पलट गई। घटना में अमन (6) पुत्र महेंद्र की मौत हो गई जबकि गाड़ी में सवार धर्मबीर, सुनीता देवी, कश्मीर, मीना देवी, बिमला, पिंकी, चालक अनूप, महिपाल, कृष्णा देवी आदि घायल हो गए। इसी दौरान मौके से गुजर रहे राहगीरों ने टाटा पलटी देखकर वाहन रोक घायलों को संभाला और उपचार के लिए चरखी दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची। चिकित्सकों ने अमन को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल बिमला देवी की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। मंगलवार सुबह पुलिस ने मृतक बच्चे के परिजनों व घायलों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


हादसे का कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है। पुलिस ने इस संबंध में 174 सीपीआरसी की कार्रवाई के बाद बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। हादसे में घायल एक महिला को पीजीआई रेफर किया गया है जबकि बाकी घायल सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। हादसे का शिकार बने सभी लोग एक ही परिवार से है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देशराज दहिया, सदर थाना प्रभारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed