{"_id":"5839e5cb4f1c1bd24d13b6fa","slug":"bhiwani-news-unknown-vehicle-farmer-crushed-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने किसान को कुचला, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन ने किसान को कुचला, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
मृत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी के जमालपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने किसान को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने सुबह सड़क पर शव देखा तो पुलिस और परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज किया है।
भुरटाना गांव में खेतबाड़ी करने वाला गांव का ही ग्रामीण करीब 55 वर्षीय लखाराम ट्रैक्टर चालक अत्तर सिंह के साथ ट्रैक्टर से बनछटी लेकर गांव कुंभा गया था। शनिवार सुबह उसका शव जमालपुर गांव के मुख्य मार्ग पर निजी स्कूल के पास कुचली हुई हालत में मिला। जिसके बाद परिजन व ग्रामीण वहां पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। मृतक के साथ गए ट्रैक्टर चालक से जब परिजनों ने संपर्क किया तो जवाब मिला कि वह लखाराम को रास्ते में छोड़ अपने घर चला गया था। लखाराम पैदल ही अपने घर जा रहा था। मृतक के लड़के महेंद्र कुमार ने बताया कि घर से ट्रैक्टर चालक अत्तर सिंह के साथ उसके पिता लखाराम गए थे। अब एक्सिटेंड कैसे हुआ, उन्हें कुछ नहीं पता। सुबह सात बजे ग्रामीणों ने सूचना दी कि उसके पिताजी सड़क पर मृत पड़े हैं जबकि वे रातभर से लौटने का इंतजार कर रहे थे।
मामले में बवानीखेड़ा थाना से एसएचओ श्रीभगवान ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किसान लखाराम की मौत हुई है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज किया है।