अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बादल निवासी कैलाशवीर की पत्नी बाढड़ा स्थित अस्पताल में उपचाराधीन है। रविवार शाम वह अपनी बाइक पर सवार होकर अस्पताल आया था। देर शाम वह अपनी बाइक पर सवार होकर उपचाराधीन पत्नी के लिए खाना लेने जा रहा था। अभी वह बाढड़ा से निकलकर ढाणी के समीप ही पहुंचा था कि इसी दौरान एक वाहन चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना में कैलाशवीर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे संभाला और उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।