फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, uncomplete information, late, dsp, panalty

अधूरी सूचना और देरी के कारण डीएसपी पर जुर्माना

Thu, 14 Jul 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 Jul 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, uncomplete information, late, dsp, panalty
प्रतीकात्‍मक इमेज - फोटो : demo
सूचना देने में देरी और पूरी जानकारी नहीं देने पर डीएसपी पर दो हजार रुपये जुर्माना  किया गया है। एक महीने में जुर्माना भरने और सही जानकारी देने के भी निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन


‌भिवानी के विजय नगर कालोनी निवासी संजीव कुमार ने आरटीआई लगाई थी। उन्होंने बताया कि उसने दिसंबर 2014 में अपना सूचना आवेदन एसपी कार्यालय के एसपीआईओ-कम-डीएसपी को भेजा था। एसपीआईओ ने कुछ सूचनाएं तो उसे प्रदान कर दी परंतु कुछ नहीं दी। जिस पर जनवरी 2015 में उसने पुलिस अधीक्षक को अपील की थी। सूचनाएं न मिलने पर उसने फरवरी 2015 में सूचना आयोग में अपील की थी, जिसकी जून 2015 में सुनवाई हुई। केस में सूचना आयुक्त उर्वशी गुलाटी के आदेश के बाद एसपीआईओ ने शेष सूचनाएं उसे विलंब से प्रदान कर दी थी, परंतु एक सूचना फिर भी प्रदान नहीं की। इस पर उसने अगस्त और सितंबर 2015 में सूचना आयोग को दो बार अलग-अलग पुन: अपील की। जिसपर आयोग ने दिसंबर 2015 में एसपीआईओ को तुरंत जवाब देने का निर्देश दिया, परंतु एसपीआईओ ने शेष सूचना उसे प्रदान नहीं की। संजीव कुमार ने बताया कि सितंबर 2015 की उसकी इस अपील पर एसपीआईओ द्वारा सूचना न देने पर राज्य सूचना आयोग ने इस साल छह अप्रैल को एसपीआईओ -कम- डीएसपी हेडक्वार्टर को शो-कॉज नोटिस जारी किया था कि उन पर 25 हजार का अधिकतम जुर्माना क्यों न लगाया जाए, जिसमें इस साल 3 मई को सुनवाई हुई थी। जिस पर सूचना आयुक्त उर्वशी गुलाटी ने अब जुर्माने के आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed