फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Apply online for the National Water Award by August 28

Bhiwani News: राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए 28 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

Tue, 25 Aug 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 25 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Apply online for the National Water Award by August 28
भिवानी। जल संरक्षण और प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली संस्थाओं और इकाइयों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। जिलाधिकारी साहिल गुप्ता ने बताया कि जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग ने 7वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन

पात्र संगठन, संस्थाएं, जिला प्रशासन, शहरी स्थानीय निकाय, उद्योग और अन्य संबंधित इकाइयां आवेदन कर सकती हैं। आवेदन केवल गृह मंत्रालय के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल अवार्ड.जीओवी.इन के माध्यम से ऑनलाइन किए जा सकेंगे। अंतिम तिथि 28 अगस्त है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ राज्य, सर्वश्रेष्ठ जिला, सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय और जल क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ परियोजना सहित कई श्रेणियां शामिल हैं। जल क्षेत्र में सीएसआर पहल के लिए सर्वश्रेष्ठ उद्योग को भी सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ जिला श्रेणी में जल संसाधन प्रबंधन, जल संचय-जनभागीदारी और जल जीवन मिशन जैसी उप-श्रेणियां रखी गई हैं। पात्र आवेदक पोर्टल और जल शक्ति मंत्रालय की वेबसाइट से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed