फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The brakes of the Hisar-Mahendragarh bound roadways bus are not working in Bairan village, farmers met Loharu SDM regarding the bus stop

Bhiwani News: हिसार-महेंद्रगढ़ जाने वाली रोडवेज बस के बैरान गांव में नहीं लगते ब्रेक, बस के ठहराव के लिए किसानों ने लोहारू एसडीएम से की मुलाकात

Tue, 25 Aug 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 25 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
The brakes of the Hisar-Mahendragarh bound roadways bus are not working in Bairan village, farmers met Loharu SDM regarding the bus stop
एमडीएम से बातचीत करते किसान। 
लोहारू। हिसार से महेंद्रगढ़ जाने वाली हरियाणा रोडवेज बस के गांव बैरान में नहीं रुकने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस गांव से होकर गुजरती है लेकिन ठहराव नहीं होने के कारण ग्रामीणों, विद्यार्थियों, बुजुर्गों और अन्य यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

बस के ठहराव की मांग को लेकर किसानों और ग्रामीणों ने लोहारू एसडीएम मनोज दलाल से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि गांव के लोगों के लिए यह बस परिवहन का महत्वपूर्ण साधन है। इसके बावजूद गांव में बस नहीं रुकती।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि बस का निर्धारित समय पर बैरान में ठहराव कराया जाए। इससे लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज जाने में भी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने एसडीएम से इस संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश देने की मांग की। उन्होंने कहा कि बस के ठहराव से ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी।

एसडीएम मनोज दलाल ने ग्रामीणों की समस्या सुनी। उन्होंने आश्वासन दिया कि मांग को संबंधित विभाग के अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। साथ ही बस के ठहराव को लेकर उचित कार्रवाई करवाने का प्रयास किया जाएगा। एसडीएम के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जल्द समाधान की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed