फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, two days, missing, farmer, dead body, tank

दो दिन से लापता किसान का शव टैंक में मिला

Tue, 11 Oct 2016 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 11 Oct 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, two days, missing, farmer, dead body, tank
डेमो - फोटो : demo pic

विज्ञापन
भिवानी के मानहेरू गांव में दो दिन से लापता किसान का शव सोमवार सुबह गांव के ही जलघर के टैंक में मिला। चेहरे के पास हलकी चोट के निशान थे। फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।

मानहेरू गांव में किसान धर्म सिंह(40) आठ अक्तूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। सोमवार सुबह धर्म सिंह का शव गांव के ही जलघर के टैंक में किनारे पर तैरता दिखा। सूचना पर परिजन व ग्रामीण जलघर पर पहुंचे। सदर थाना पुलिस को भी सूचित किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में लाया गया। बताया जाता है कि धर्म सिंह शराब पीने का आदि था और संभावना है कि शराब के नशे में ही टैंक में गिरा। पुलिस ने मृतक के बेटे अजय कुमार के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। मामले में सदर थाना से एएसआई कर्णवीर सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed