फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, twenty five crore, constructed, acharayakulam

सात सौ बीघा में 25 करोड़ से बनेगा आचार्यकुलम

Mon, 05 Sep 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 05 Sep 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, twenty five crore, constructed, acharayakulam
राज्‍यपाल - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
भिवानी में गुरुकुल की तर्ज पर लेघां गांव की सात सौ बीघा जमीन में 25 करोड़ की लागत से बाबा मेलनाथ आचार्यकुलम बनाया जाएगा। अगले वर्ष तक यह बनकर तैयार हो जाएगा और इसमें ढाई हजार बच्चों के शिक्षा ग्रहण करने की व्यवस्था होगी। राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने बाबा रामदेव की मौजूदगी में इसका शिलान्यास किया। योग गुरु रामदेव ने बताया कि देशभर में इस तरह के आचार्यकुलम खोले जाएंगे। कार्यक्रम में पतंजलि के पशुचारे का भी शुभारंभ किया गया।

रविवार को लेघां गांव में आयोजित कार्यक्रम में सुबह से ही भारी भीड़ पहुंची। दोपहर ढाई बजे राज्यपाल ने आयार्चकुलम का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने पतंजलि के पशुचारे का भी शुभारंभ किया।
विज्ञापन

बाबा रामदेव ने उपस्थित जनसमूह को योग का महत्व बताया और विभिन्न बीमारियों के लिए लाभदायक देशी नुस्खे और पतंजलि की दवाइयों के बारे में बताया। प्रदेश्श के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में महंत बालकनाथ ने कहा कि अंग्रेजों के आने से पहले यहां सात लाख 32 हजार गुरुकुल थे। अब उन्हें दोबारा स्थापित किया जाएगा। कार्यक्रम में महंत राजनाथ ने भी अपने विचार रखे। कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लेघा गांव की दोनों पंचायतों को 51-51 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके लिए पंचायते विकास का प्रोजेक्ट बनाकर उनके पास लाए। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आचार्यकुलम के लिए  21 लाख रुपये देने की घोषणा की।

आजादी के बाद पहली बार दिख रहा है बदलाव : राज्यपाल
राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि देशभर में आचार्यकुलम बनाने के निर्णय से साफ है कि 21वीं शताब्दी में भारत का चित्र पूरे विश्व में कैसा होगा। अंग्रेजों ने भारत में आने के बाद सबसे पहले शिक्षा को बदला। ऐसी शिक्षा बनाई कि लोग देखने में हिंदुस्तानी लगें और हों इंग्लिशतानी। देश में आजादी के बाद जो परिवर्तन आने चाहिए थे वो अब आ रहे है। उन्होंने कहा कि हर युग में एक युग पुरुष रहे है। पहले स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी जैसे युग पुरुष रहे है। 21वीं शताब्दी में बाबा रामदेव युग पुरुष है। मुख्यमंत्री ने उन्हें फोन पर पूरा आशीर्वाद सरकार की ओर से देने की बात कही है।

लक्ष्मीपति जी से हमें भी व्यापार करना सीखा दो
बाबा रामदेव को लक्ष्मीपति बताते हुए कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि हमारे किसान बहुत मेहनती हैं, मगर उन्हें बेचना नहीं आता। उन्हें व्यापार करना नहीं आता। बाबा जी आपने तो विदेशी कंपनियों को चुनौती दे रखी है। हमारे किसानों को भी बेचना सीखा दो। व्यापार करना सीखा दो। चाहे यहां एग्री बिजनेस स्कूल ही खोल दो। इस पर बाबा रामदेव ने जवाब दिया कि वे आचार्यकुलम में बच्चों को ऐसा बनाया जाएगा कि वे सारी दुनिया को चलना सीख जाएंगे। विद्या का तीर्थ बन जाएगा।

हरियाणा में होगी विश्व की पहली आयुष यूनिवर्सिटी
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि वे हरियाणा को योग और आयुर्वेद की राजधानी बनाना चाहते है। इसी कड़ी में विश्व की पहली आयुष यूनिवर्सिटी हरियाणा में बनाई जाएगी। इसके प्रपोजल को मंजूरी दे दी गई है। गांव-गांव में योगशाला और व्यायामशाला बनाने का प्लान है। इसके अलावा एक हजार योग शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। विश्व का पहला हर्बल फोरेस्ट यहां बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव इंडिया को भारत बनाने का अभियान चलाए हुए हैं। अंग्रेजों ने हमें हमारी शिक्षा, संस्कृति, सभ्यता, संस्कारों से अलग कर दिया। आचार्यकुलम में संस्कार दिए जाएंगे। यहां से तैयार बच्चे विश्व ी चुनौतियों से पार जाएंगे। मेधावी बच्चे तैयार होंगे।

शिक्षा का तीर्थ बनेगा लेघा
योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि लेघा गांव शिक्षा का तीर्थ बनेगा। यहां से तैयार बच्चे किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार होंगे। सात सौ बीघा में बनने वाला आचार्यकुलम अगले साल तक बनकर तैयार हो जाएगा। इस पर करीब 25 करोड़ की लागत आएगी। जिसमें ढाई हजार बच्चों के शिक्षा ग्रहण करने की व्यवस्था होगी। जरूरत पड़ी तो इसमें व्यवस्थाएं और बढ़ाई जाएंगी।


भैंस से टकराई स्वास्थ्य मंत्री की एक्सकोर्ट गाड़ी
दोपहर करीब दो बजे स्वास्थ्यमंत्री को एस्सकोर्ट कर रही पुलिस गाड़ी के सामने लोहानी गांव की नहर के पास अचानक भैंस आगे आ गई। भैंस और गाड़ी की तेज टक्कर हुई और भैंस सड़क पर ही गिर गई। गाड़ी के भी शीशे और आगे का हिस्सा टूट गया। पुलिस कर्मियों ने तुरंत भैंस को रास्ते से हटाया और स्वास्थ्य मंत्री का काफिला कार्यक्रम के लिए रवाना हुआ। क्षतिग्रस्त गाड़ी को भी रास्ते से हटाया गया। पशुपालक हरिकिशन ने बताया कि उसकी भैंस तो किसी लायक नहीं रही। खड़ी ही नहीं हो पा रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed