{"_id":"580fb25c4f1c1bcd75bc380c","slug":"bhiwani-news-train-hit-girl-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी के हनुमान गेट क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। बताया जाता है कि युवती मानसिक रूप से परेशान थी और उसने सुसाइड किया है। पुलिस ने फिलहाल इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
मामला मंगलवार सुबह का है। हनुमान गेट पीपली वाली जोहड़ के नजदीक एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आ गई। सूचना पर जीआरपी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान रामुपुरा वासी करीब 21 वर्षीय रीटा के रूप में हुई। बताया जाता है कि उसकी शादी बहन के साथ ही राजस्थान में हुई थी और उम्र कम होने के कारण शादी के बाद उसका मुकलावा नहीं किया था। अब वह स्नातक कर एक कोचिंग सेंटर पर कोचिंग ले रही थी। बताया जाता है कि नौकरी नहीं लगने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। इसी परेशानी के कारण उसने यह कदम उठाया। मामले में जीआरपी चौकी से एसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।