फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, train, fall down, labour, head, platform, dead, hit

ट्रेन से गिरा मजदूर, प्लेटफार्म पर सिर लगने से गई जान

Thu, 15 Sep 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Sep 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, train, fall down, labour, head, platform, dead, hit
रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म की फाइल इमेज

विज्ञापन
भिवानी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से एक मजदूर गिर गया। मजदूर का सिर प्लेटफार्म पर लगा। जिससे उसे सिर में गंभीर चोट आई। तुरंत उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जीआरपी पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।


मामला बुधवार सुबह का है। मेरठ के गांव निमका वासी करीब 38 वर्षीय मजदूर बिंद्र अपने परिवार समेत आदमपुर जाने के लिए ट्रेन में सवार हुआ। ट्रेन भिवानी पहुंची और वह ट्रेन से उतरने लगा तो अचानक संतुलन बिगड़ा और वह गिर गया। उसका सिर प्लेटफार्म पर लगा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तुरंत उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लायागया जहां इमरजेंसी में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही जीआरपी चौकी से एसआई धर्मबीर सिंह अस्पताल पहुंचे। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में एसआई धर्मबीर सिंह ने बताया कि बिंद्र खड़ी ट्रेन से अचानक गिर गया और उसका सिर प्लेटफार्म के फर्श पर लगा। जिससे उसकी मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed