फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, tomatto, father, crop, spray, son, dead

पिता ने किया टमाटर की फसल पर स्प्रे, बेटे की मौत

Mon, 25 Apr 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 25 Apr 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, tomatto, father, crop, spray, son, dead
spray
पिता ने अच्छी सब्जियों के लिए टमाटर की फसल पर स्प्रे किया और यहीं स्प्रे उसके बेटे के लिए जानलेवा साबित हुआ। स्प्रे की गंद से देर सायं हालत बिगड़ी और उपचार के दौरान उसकी मौत हुई। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


मामला छपार गांव का है। शनिवार सायं करीब साढ़े चार बजे छपार वासी किसान रोहताश ने अपनी टमाटर की फसल को कीड़ों से बचाने के लिए स्प्रे किया। स्प्रे के दौरान उसका करीब 15 वर्षीय बेटा प्रवेश भी साथ था। सायं करीब सात बजे घर लौटे तो प्रवेश की हालत खराब हो गई और उसे उल्टियां आने लगी। उसे तुरंत उपचार के लिए भिवानी सामान्य अस्पताल लाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर सदर थाना दादरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के पिता रोहताश के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। मामले में जांच अधिकारी एएसआई राजबीर सिंह ने बताया कि इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed