{"_id":"575dae4d4f1c1bce6911b6ec","slug":"bhiwani-news-toilet-open-fine-paid","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में शौच करने पर भरना होगा जुर्माना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में शौच करने पर भरना होगा जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव जूई बिचली की पंचायत ने खुले में शौच करने वालों पर 1100 रुपये जुर्माना, पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने व उनकी फोटो गांव के चौक पर लगाने का फैसला लिया। रविवार को एडीसी कार्यालय की टीम ने जूई बिचली में पहुंचकर लोगों को घरों में शौचालय निर्माण करवाने के लिए जागरूक किया।
ब्लॉक कार्डिनेटर नवीन कुमार व बबीता की अगुआई में टीम सदस्यों ने बिना शौचालयों वाले घरों की पहचान कर लोगों को सरकार की तरफ से शौचालय के निर्माण के लिए दी जा रही 12 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि की जानकारी दी। इस पर पंचायत ने 20 जून से पहले क्षेत्र को खुले में शौच मुक्त कर देने, 11 सौ रुपये जुर्माने, पुलिस कार्रवाई व गांव के चौक पर उल्लंघन करने वालों का फोटो लगाने का फैसला लिया। टीम सदस्य नीलम, अंकित, अंजू गिल, सरपंच सोमबीर सिंह, पंच सुरेंद्र, पंच मुमताज, पंच अनिल, पंच वंदना, पंच मुकेश, पंच अजय, विकास, राजबीर आदि मौजूद रहे।