फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, thirty one days, twenty five hundred crore, deposit

31 दिन में 12 लाख खातों में जमा हुए 2500 करोड़

Sat, 10 Dec 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 10 Dec 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, thirty one days, twenty five hundred crore, deposit

विज्ञापन
नोटबंदी के 31 दिन में लोगों ने विभिन्न बैंकों के 12 लाख खातों में करीब 25 सौ करोड़ रुपये जमा कराए हैं। कई खातों में बड़ी राशि जमा हुई है तो ऐसे खातों की संख्या भी बहुत है जो शुरू से ही खाली रहे और अब नोटों से लबालब हैं। इसके अलावा बैंकों ने करीब पांच सौ करोड़ रुपये की नई करेंसी बांटी। पांच सौ करोड़ लोगों की जेब में आने के बावजूद लाइनें छोटी होने का नाम नहीं ले रही हैं।

नोटबंदी को 31 दिन बीच चुके है। इतने दिन बीतने के बावजूद न एटीएम के बाहर लाइन कम हो रही है और न ही बैंकों के आगे से। बीते 31 दिन में 27 बैंकों में 25 सौ करोड़ से ज्यादा की राशि जमा हुई है। लोगों के पास इतनी राशि नगद होने पर बैंक अधिकारियों के साथ-साथ आयकर विभाग भी सक्रिय हो गया है। अब ज्यादा राशि वाले खातों की जांच हो सकती है। साथ ही जांच उन खातों की भी होंगी, जिनमें कभी लेन-देन नहीं हुआ और नोटबंदी के बाद लाखों आ रहे हैं। जनधन योजना के चार लाख खातों में से भी अधिकतर संदेह के घेरे में है।
विज्ञापन

जिलेभर में 27 बैंकों में करीब 12 लाख खाते लोगों के खुले है। इन बैंकों के माध्यम से करीब पांच सौ करोड़ रुपये नोटबंदी के बाद उपभोक्ताओं में बांटे जा चुके हैं। इतनी राशि बांटे जाने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। बैंकों, एटीएम के बाहर लोगों की कतार कम होने का नाम नहीं ले रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाश्ता और लंच भी लाइन में
बैंकों, एटीएम के बाहर लाइन में ही सुबह का नाश्ता हो रहा है और दिन का लंच। दरअसल रुपये निकलवाने के लिए लोग सुबह-सवेरे सात बजे ही बैंकों के बाहर उमड़ने लगते है। बैंक खुलने तक तो खासी लंबी लाइन हो चुकी होती है। लोग बैंकों के बाहर ही लाइन में लग कर चाय-बिस्कुट का नाश्ता कर रहे है तो परिजन लाइन में ही उन्हें लंच दे जाते है। गांव से आने वाले उपभोक्ता साथ में ही खाना लेकर आते है।

कंप्यूटर ठप, जमीन पर आमजन
पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा के कंप्यूटर में शुक्रवार दोपहर समस्या आ गई। जिस कारण उपभोक्ता लाइन में ही लगे रह गए। अनेक महिलाएं व बुजुर्ग तो कंप्यूटर ठीक होने के इंतजार में जमीन पर ही बैठकर इंतजार करने लगे।

नगदी के लिए छुट्टी लेकर लाइन में कर्मचारी
नोटबंदी के बाद सरकारी विभागों के कर्मचारी भी परेशान है। काफी कर्मचारी तो बैंक से रुपये निकलवाने के लिए छुट्टी लेकर लाइन में लगने को मजबूर है।

जनाब, खर्च कम करना, अगले तीन दिन बैंक रहेंगे बंद
नोटबंदी  के बीच अब अगले तीन दिन आमजन के लिए खासी परेशानी भर हो सकते हैं। दरअसल एटीएम में रूपये नहीं है और बैंकों में तीन दिन तक अवकाश रहेगा। शनिवार को  द्वितीय शनिवार होने के चलते अवकाश है और सोमवार को मिलान अन नबीए ईद है।  यानी तीन दिन लगातार बैंक बंद रहेंगे। नोटबंदी के बाद वैसे ही परेशान आमजन  को आगामी तीन दिन ज्यादा तकलीफदेह साबित हो सकते हैं।


बैंकों में पर्याप्त नगदी नहीं होने के कारण परेशानी है। आज भी बहुत कम करीब सात करोड़ की ही नगदी आई है। अब तक 2200 करोड़ से ज्यादा राशि विभिन्न खातों में जमा हो चुकी है। पंजाब नेशनल बैंक के पांच लाख खातों में करीब 250 करोड़ रुपये जमा हुए है।
कुलजीत सिंह, अग्रणी जिला प्रबंधक
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed