फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, third times, tender, municipal council

तीसरी दफा बंदर पकड़ने टेंडर लगाएगी नप

Sat, 04 Feb 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Feb 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, third times, tender, municipal council
बंदरों का आतंक - फोटो : अमर उजाला
चरखी दादरी शहर में बंदरों को पकड़वाने के लिए नगर परिषद तीसरी बार फिर टेंडर लगाएगी। टेंडर सोमवार को जारी होंगे। अब तक किसी भी पार्टी एवं ठेकेदार द्वारा टेंडरों के लिए आवेदन न किए जाने की वजह से  नगर परिषद की बंदर पकड़ने की प्लानिंग सिरे नहीं चढ़ पा रही है। इस समय शहर में बंदरों ने आतंक मचा रखा है।
विज्ञापन


शहर में इस समय करीब एक हजार बंदर हैं। इन बंदरों ने शहर में आतंक मचा रखा है। बंदरों के भय से लोग अब अपने मकान की छत्त पर शेड व जाल आदि लगवाने लगे हैं ताकि बंदरों से बचाव हो सके। शहर के सभी वार्डों में बंदर झुंड के रूप में घूमते देखे जा सकते हैं। बंदर अचानक घरों में घुस जाते हैं तथा घरेलू सामान आदि को उठा ले जाते हैं। बंदरों को भगाने पर उल्टे ही लोगों पर हमला कर देते हैं। इस प्रकार की घटनाओं में कई बार  लोग छत से भी गिर जाते हैं। खासकर महिलाओं व बच्चों को तो मकान की छत पर जाना पूरी तरह से बाधित बना हुआ है। शहर में बंदरों के हमले में लोगों के घायल होने की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन


परिषद दो बार लगा चुकी टेंडर
 नगर  परिषद शहर से बंदरों को पकड़वाने के लिए दो बार टेंडर लगवा चुकी हैं लेकिन टेंडर लेने को कोई भी ठेकेदार या एजेंसी तैयार नहीं है। ऐसे में परिषद अधिकारी भी दुविधा में फंसे हैं। नगर परिषद का प्लान है कि इन बंदरों को शहर से पकड़कर यमुनानगर या कुरूक्षेत्र के समीप जंगलों में छोड़ दिया जाए ताकि लोगों की समस्या का स्थायी समाधान हो सके लेकिन परिषद की यह  योजना सिरे नहीं चढ़  पा रही है।  ऐसी स्थिति में शहरवासी  अधिक परेशानी में हैं। शहर के विभिन्न वार्डों के लोग आए दिन बंदरों से परेशान परिषद से बंदर पकड़वाने की मांग करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद सचिव संजय यादव का कहना है कि तीसरी दफा टेंडर लगाने के लिए हमने सारी प्रक्रिया पूरी कर रखी है। पहले दो दफा टेंडर लगवाए थे, लेकिन किसी ठेकेदार ने आवेदन नहीं किया। सोमवार को तीसरी दफा टेंडर लगवाए जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed