{"_id":"56f04c2d4f1c1bb91bf14d31","slug":"bhiwani-news-stone-labour-dead-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन के दौरान पत्थर गिरने से मजदूर की मौत, दो घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन के दौरान पत्थर गिरने से मजदूर की मौत, दो घायल
ब्यूरो अमर उजाला
Updated Tue, 22 Mar 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
मृत शरीर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाडम पहाड़ी पर खनन कार्य के दौरान पत्थर गिरने से एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। वहीं दो मजदूरों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी।
सोमवार को घायल रोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे मशीन से पहाड़ी में खनन कार्य कर रहे थे। इस दौरान पहाड़ के ऊपर से बड़े-बड़े पत्थर आ गिरे। पत्थर गिरने के कारण बिहार निवासी 22 वर्षीय बबलू, रवि व रोहित पत्थरों के नीचे दब गए। आसपास कार्य में जुटे लोगों के शोर मचाने पर अन्य मजदूर एकत्रित हो गए और पत्थरों को हटाकर घायलों को बाहर निकाला। तब तक मजदूर बबलू की मौत हो चुकी थी। वहीं रवि व रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हिसार के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। दोनों घायल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने अस्पताल में पहुंच कर घायलों के ब्यान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी धर्मबीर सिंह ने बताया कि मामले में घायलों के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी है।