{"_id":"581e35234f1c1b903b43676e","slug":"bhiwani-news-seventy-five-percent-reservation-limit-athawale","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 प्रतिशत तक हो आरक्षण की सीमा: अठावले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75 प्रतिशत तक हो आरक्षण की सीमा: अठावले
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
रामदास अठावले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले ने संविधान में संशोधन कर आरक्षण को बढ़ाकर 75 प्रतिशत तक किए जाने की पैरवी की है। उन्होंने अपनी बात के समर्थन में तर्क दिया कि हरियाणा मेें जाट, महाराष्ट्र में मराठा, गुजरात में पटेल आरक्षण की मांग कर रहे है। बढ़े हुए आरक्षण में इन सभी जातियों को आरक्षण का लाभ देकर विवाद को खत्म किया जा सकता है। ओबीसी की तरह अलग से वर्ग बनाकर क्रीमी लेयर की शर्त भी लगाई जा सकती है।
शनिवार को रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने केंद्रीय सामाजिक व अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले ने दलितों पर बढ़ रहे अत्याचारों की निंदा की। उन्होंने कहा कि यूपी, बिहार, गुजरात आदि राज्यों में दलितों पर बढ़ रहे हमले निराशाजनक है। ऐसे हालात किसी सरकार विशेष नहीं अपितु स्थानीय स्तर पर परिस्थितियों के आधार पर बनते है। ऐसे हालात बढ़ने से रोकना होंगे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दराम धानिया, एसडीएम सतपाल सिंह, कुन्दन चौधरी, राजेश चौधरी, डीके आर्य, भानी सहाय बागोतिया, वेदप्रकाश भारतीय, मनोज जोगी आदि मौजूद रहे।
अंतर जातीय विवाह को बढ़ावा देने से समाज में आएगी समानता
केंद्रीय मंत्री अठावले ने कहा कि समाज में समानता लाने, जातीय भेदभाव मिटाने के लिए अंतर्जातीय विवाह को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। इसके लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से अंतर्जातीय विवाहित जोड़े को ढाई लाख रुपये का प्रोत्साहन भी दिया जाता है। उन्होंने कहा कि अंतर जातीय विवाह करने वाले को सरकारी नौकरी देने के बारे में भी विचार किया जा रहा है। वे चुटकी लेने भी नहीं चूके। बोले, नौकरी के लिए विवाह करने वाले युवा जोड़ों के तलाक लेने पर नौकरी छीनी भी जा सकती है।