फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, service station, water, available, notice

सर्विस स्टेशनों को नहीं मिलेगा पानी, 62 को नोटिस

Sat, 16 Apr 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Sat, 16 Apr 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, service station, water, available, notice
नाेटिस - फोटो : अमर उजाला
 गर्मी की शुरूआत में ही जल संकट से निपटने की जद्दोजहद में जुटे जन स्वास्थ्य विभाग ने पानी बचाने के लिए अपना होमवर्क आरंभ कर दिया है। इस क्रम में सबसे पहले सर्विस स्टेशनों की अगले तीन महीने सप्लाई बंद करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत शहर में चल रहे 62 सर्विस स्टेशनों को नोटिस किए गए हैं। नोटिस में साफ लिखा है कि मई, जून व जुलाई में पानी नहीं मिलेगा। अपनी वैकल्पिक व्यवस्था करें। इतना ही नहीं, स्थानीय एसडीओ, जेई के साथ बिलिंग ब्रांच के कर्मचारियों की टीमें बनाई गई है जो जांच अभियान चलाएंगे। लोगों को जागरूक करने के साथ पानी व्यर्थ बहाने वालों पर जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश को पांच जोन में बांटने के बाद अब जिले को 45 दिन में नहरी पानी मिल रहा है। इस कटौती के बाद शहर वासियों और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। अब गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है तो पानी की मांग भी डेढ़ गुणा तक बढ़ गई है। अब शहर वासियों को आगामी तीन माह में पेयजल संकट से न जूझना पड़े, इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तैयारियों में जुटे है। इसी कड़ी में सर्विस स्टेशनों की सप्लाई बंद करने का निर्णय लिया गया है। सर्विस स्टेशनों पर औसतन लाखों लीटर पानी हर रोज व्यर्थ बह जाता है। शहर में 62 सर्विस स्टेशन हैं। अब इन पर नकेल कसने की योजना है। सभी को नोटिस दिए जा रहे है, जिनमें साफ कहां गया है कि मई, जून और जुलाई माह में सप्लाई नहीं दी जाएगी। इसके लिए अपनी वैकल्पिक व्यवस्था करें।
विज्ञापन


जुर्माना और जागरूकता एक साथ
जनस्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता और जांच अभियान एक साथ चलाने का निर्णय लिया है। इसी के तहत एसडीओ और जेई की टीम के साथ बिलिंग ब्रांच के कर्मचारियों को भी साथ लिया गया है ताकि पता लग सके कि कौन सा कनेक्शन अवैध है और कौन वैध। गांवों के लिए अलग टीमें है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है जुर्माने का प्रावधान
* पानी की लाइन पर मोटर लगाई तो 12 सौ रुपये जुर्माना
* पानी को गंदा करने पर एक हजार रुपये जुर्माना
* पानी बर्बादी पर कम से कम दो सौ रुपये का जुर्माना

अवैध कनेक्शन वैध करने के लिए एक मई से चलेगा अभियान
पिछले वर्ष जनस्वास्थ्य विभाग ने पेयजल व सीवरेज के अवैध कनेक्शनों को वैध करने के लिए अभियान चलाया। एक मई से शुरू होने वाले अभियान के तहत कनेक्शन फीस ही वसूलने की योजना है। इसके अलावा पेनल्टी पूरी वसूले की बजाए दो हजार रुपये तक ही वसूलने की योजना बनाई जा रही है। साथ ही अवैध कनेक्शनों को वैध नहीं कराने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है।


गर्मियों में पानी का संकट गहरा जाता है। इस कारण पहले ही तैयारी की जा रही है। सर्विस स्टेशनों की सप्लाई बंद की जा रही है। मुख्य समस्या है, टेल तक पानी नहीं पहुंचना। हेड के लोग पानी व्यर्थ बहाते हैं। इस कारण जागरूकता व जांच अभियान चलाया जाएगा। इसमें नगर परिषद की भी मदद ली जाएगी।
संजीव त्यागी, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed