{"_id":"575322a94f1c1b7d2810d2fd","slug":"bhiwani-news-seal-city-baricates-eight","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ नाकों से सील किया शहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ नाकों से सील किया शहर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच जून से आरक्षण और अन्य मांगों के लिए जाट बिरादरी की ओर से आंदोलन की दी चेतावनी के बाद पुलिस ने शहर को सील कर दिया है। शहर के चारों ओर पैरामिल्ट्री और एचपीए के जवानों ने डेरा डाल लिया है। आठ नाकों से शहर को सील किया गया है। शहर में पैरामिल्ट्री की चार कंपनियां, एचपीए की तीन कंपनियां डेरा डाले है वहीं जिला पुलिस भी तैनात की गई है।
पांच जून से फिर जाट आरक्षण आंदोलन की सुगबुगाहट के पिछले कुछ दिनों से प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुटे हैं। एसपी समेत एएसपी, सभी डीएसपी, एसएचओ गांवों में बैठकें कर ग्रामीणों को समझाने के प्रयास में जुटे हैं। आंदोलन में सुरक्षा के मद्देनजर भिवानी पहुंचे चार पैरामिल्ट्री कंपनियों, हरियाणा पुलिस एकेडमी की तीन कंपनियों ने मोर्चा संभाल लिया है। इन जवानों की ड्यूटी नाकों पर लगाई गई है। शहर से बाहर जाने वाले मार्गों पर नाके लगाए है। पैरामिल्ट्री व एचपीए फोर्स के अलावा जिला फोर्स को भी अलर्ट किया गया है।
ये रहेंगे नाके
भिवानी सिटी
* लोहारू-दादरी चौक
* दादरी गेट
* हुन्नामल प्याऊ के पास
* महम रोड होंडा एजेंसी के सामने
* खरकड़ी रोड बाइपास टी-प्वाइंट
* तोशाम बाइपास
* दिनोद नहर पुल बाईपास
* सुंदर पुल नहर
सदर थाना क्षेत्र
* तिगड़ाना मोड़
* मुंढाल चौक
तोशाम
* हांसी रोड बाइपास
* सागवन बाइपास
* भिवानी रोड बाइपास
* कैरू रोड टी-प्वाइंट
* हिसार रोड बाइपास
* बागनवाला रोड तोशा
* बवानीखेड़ा रोड बाइपास
* कैरू चौक कैरू
बहल:
* गोकलपुरा टी-प्वाइंट
* गैस एजेंसी के पास झुप्पा रोड
* सुधीवास नाका
* बीआरसीएम कॉलेज के पास
* बीआरसीएम स्टेडियम चैहड़ रोड
लोहारू
* पिलानी रोड
* सूरजगढ़ रोड़
* सतनाली रोड टी प्वाइंट
* बाढड़ा चौक बाढड़ा
सिवानी:
* टी-प्वाइंट रूपाणा रोड
* टी प्वाइंट गुरेरा रोड
* टी प्वाइंट ईशरवाल
* बस अड्डा सिवानी-झुप्पा रोड
धरने को लेकर असमंजस की स्थिति
जाट आरक्षण को लेकर जाट बिरादरी के लोग धरना देंगे या नहीं इसको लेकर असमंजस की स्थिति है। धनाना गांव के कुछ जाट बिरादरी के लोग शांतिप्रिय धरने की बात कह रहे है तो कुछ धरना नहीं देने की। इस बाबत सायं को गांव में बैठक बुलाई गई है। इसमें तय किया जाएगा कि धरना होगा या नहीं।
विज्ञापन
छुट्टी के दिन भी कार्यालयों में रहे अधिकारी
जाट आरक्षण में सरकारी संपत्ति को किसी तरह का नुकसान न पहुंचाया जाए इसके लिए सभी विभाग अध्यक्षों की जिम्मेवारी तय की गई है। उपायुक्त ने सभी विभाग अध्यक्षों को पत्र भेजकर स्टेशन नहीं छोडने और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी तय करने के निर्देश दिए है। इन निर्देशों के बाद शनिवार को छुट्टी होने के बावजूद विभिन्न विभागों में अधिकारी, कर्मचारी देखे गए।
जेसीबी प्रयोग के लिए लेनी होगी प्रशासनिक अनुमति
जाट आरक्षण आंदोलन की संभावना के चलते जिलेभर में धारा 144 लागू कर दी गई है। साथ ही सड़क, रेलवे ट्रैक, नहरों पर जेसीबी मशीन के प्रयोग के लिए प्रशासनिक अनुमति लेनी होगी।
जिलाधीश पंकज ने जिलेभर के सभी जेसीबी मशीन मालिकों व संचालकों को प्रशासन की अनुमति से ही सरकारी भवन, नहर, सड़क या रेलवे ट्रैक पर सरकारी कार्य के करने के निर्देश जारी किए हैं। सरकारी कार्य के अलावा अन्य किसी भी जगह पर जेसीबी मशीन के प्रयोग पर पाबंदी रहेगी। धारा 144 जिलाधीश के आगामी आदेशों तक लागू रहेगी। जिलाधीश ने कहा कि आरक्षण मामले में प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। अपने आदेशों में जिलाधीश ने पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगा दी है। यदि जेसीबी संचालक प्रशासनिक अनुमति के बिना जेसीबी का प्रयोग करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
जाट आरक्षण आंदोलन से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी है। किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं होने दी जाएगी और अगर कोई कानून हाथ में लेता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
चंद्रपाल, डीएसपी हेड क्वार्टर