फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, school, pick up, accident, ten, labour, injured

स्कूली बस और पिकअप की भिड़ंत, 10 लोग घायल

Fri, 20 Jan 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 20 Jan 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, school, pick up, accident, ten, labour, injured
accident

विज्ञापन
चरखी दादरी में झोलरी माइनर के समीप वीरवार सुबह स्कूली बस व पिकअप गाड़ी की भिड़ंत हो गई। घटना में पांच महिलाओं सहित दस श्रमिक घायल हो गए। घायलों में से दो को प्राथमिक उपचार के बाद भिवानी रेफर किया गया है। घटना का कारण स्कूली बस की तेज रफ्तार बताई जा रही है। सभी घायल राजस्थान राज्य के अलग-अलग जिलों के रहने वाले है। देर शाम तक किसी भी घायल के बयान दर्ज नहीं हुए थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव ढाणी फौगाट निवासी प्रदीप कुमार ने सतनाली फीडर की साफ-सफाई, छंटाई व पेचिंग कार्य का ठेका ले रखा है। फीडर के जीर्णोद्घार के लिए ठेकेदार ने राजस्थान से लेबर मंगा रखी है। यह लेबर दादरी शहर के महेंद्रगढ़ चौक के समीप ही रह रही है। वीरवार सुबह पिकअप गाड़ी में सवार होकर प्रतिदिन की तरह लेबर अपने कार्य के लिए जा रही थी। अभी पिकअप गाड़ी झोलरी माइनर के समीप ही पहुंची थी कि इसी दौरान सामने से आ रही स्कूली बस पिकअप गाड़ी से टकरा गई। घटना में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में पिकअप सवार 18 श्रमिकों में से पांच पुरुष व पांच महिला श्रमिक घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर ठेकेदार कुलदीप मौके पर पहुंचा। इसके तुरंत बाद घायलों को राहगीरों की सहायता से उपचार के लिए दादरी के सिविल अस्पताल में लाया गया। इनमें से दो की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद भिवानी सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया जबकि बाकी घायल अस्पताल में उपचाराधीन है। हादसे को लेकर ठेकेदार कुलदीप ने बताया कि स्कूली बस तेज रफ्तार में थी और बस चालक ने सीधी पिकअप में टक्कर मार दी और पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों पक्षों मे समझौता हो गया। गनीमत रही कि घटना के वक्त बस में स्कूली बच्चे सवार नहीं थे वरना हादसा और भी बड़ा हो सकता था।
विज्ञापन


हादसे में ये श्रमिक हुए घायल
घटना के समय पिकअप गाड़ी में करीब 18 श्रमिक सवार बताए जा रहे है। घटना में सरदारा, गीता, खीयाराम, नींबू, चंद्रा, रूक्का, हमेराम, अनूप, हजारी व लाडा देवी को चोटें आई। श्रमिकों को चोटें आने का मुख्य कारण पिकअप में रखे इनके कस्सी सहित अन्य औजार बताए जा रहे है। दादरी सिविल अस्पताल से खीयाराम व हजारी को प्राथमिक उपचार के बाद भिवानी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed