{"_id":"573e0f8b4f1c1bbb24ac7345","slug":"bhiwani-news-school-child-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में बच्चे को करंट लगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में बच्चे को करंट लगा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के लोहारू फ्लाईओवर के पास स्थित प्राइवेट स्कूल में एक मासूम उस समय करंट की चपेट में आ गया, जब वह वाटर कूलर से पानी पी रहा था। गनीमत यह रही कि आवाज सुनकर कुछ अभिभावक मौके पर पहुुंच गए और बच्चे को बचाया। बताया जाता है कि बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई। बच्चे को किसी अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया।
यह वाक्या बृहस्पतिवार दोपहर डेढ़ बजे हुआ। छुट्टी होने के बाद स्कूल परिसर में लगाए गए वाटर कूलर से सात वर्षीय बच्चा पानी पी रहा था, इसी दौरान बच्चा करंट की चपेट में आ गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे अभिभावक मौके पर पहुंचे। किसी तरह से बच्चे को करंट से छुड़वाया। अगर मौके पर अभिभावक नहीं पहुंचते तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना के बाद स्कूल प्रबंधन सवालों के घेरे में आ गया। आखिर इतनी बड़ी चूक कैसे हुई। घटना के बाद अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता में हैं।