फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, sanitary employees, demand, protest

मांगों के लिए नप कर्मचारियों ने किया झाडू प्रदर्शन

Thu, 21 Jul 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 21 Jul 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, sanitary employees, demand, protest
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
भिवानी में मांगों व समस्याओं को लेकर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने शहर में झाडू प्रदर्शन किया। नप कार्यालय से लघु सचिवालय से जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ठेका प्रथा बंद करने, सातवें वेतन आयोग का लाभ देने की मांग की।


अपनी विभिन्न मांगों व समस्याओं को लेकर नगर परिषद के सफाई कर्मचारी सायं करीब चार बजे नगर परिषद के बाहर एकत्रित हुए। यहां सरकार पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाते हुए नारे लगाए और हाथों में झाडू लेकर शहर  में झाडू प्रदर्शन किया। जुलूस नगर परिषद कार्यालय से शुरू होकर घंटाघर चौक, हांसी गेट, पुराना बस स्टैंड होते हुए लघु सचिवालय  पहुंचा। यहां कर्मचारियों ने नारेबाजी की और डीसी कार्यालय में मांग पत्र सौंपा। कर्मचारियों ने उन्हें सातवें वेतन आयोग का लाभ देने, ठेका प्रथा बंद करने, पीएफ खातों में जमा कराने, कर्मचारियों को प्लॉट देने, वरिष्ठता के अनुसार पदोन्नति देने, कच्चे कर्मचारियों को न्यूनतम 18 हजार रुपये वेतन देने, फायरमैन और सफाई कर्मचारियों को पांच हजार रुपये जोखिम भत्ता देने आदि मांगे की। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि 21 अगस्त को मांगों को लेकर मंत्री कविता जैन के सोनीपत आवास पर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed