{"_id":"57e97b604f1c1b073d5740d0","slug":"bhiwani-news-sanatary-store-fire-material-lakh-ash","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेनेटरी स्टोर में आग लगने से लाखों का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेनेटरी स्टोर में आग लगने से लाखों का सामान राख
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
Fire
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी के नया बाजार में सेनेटरी स्टोर में रविवार रात आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका, लेकिन शार्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
रविवार रात करीबन साढ़े 11 बजे नया बाजार क्षेत्र स्थित सिंगला पंप स्टोर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। दुकान में रखी सबमर्सिबल, पीवीसी पाइप, चक्की, मोटर, मोनो ब्लॉक आदि स्टॉक आग की भेंट चढ़ गए। दुकान मालिक मुकेश व कृष्ण ने बताया कि वे शनिवार रात सही सलामत दुकान बंद कर गए थे। रविवार को छुट्टी होने के कारण दुकान बंद रहती है। रविवार रात साढ़े 11 बजे के लगभग पड़ोसी दुकानदार ने फोन कर बताया कि दुकान में आग लगी हुई है। इस पर फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट की बताया जा रहा है। घटना की प्राथमिकी रिपोर्ट सिविल लाइन थाना पुलिस को दर्ज कराई गई। फायर आफिसर शमशेर सिंह ने बताया कि फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
ये सामान हो गया राख
दुकान में रखी इलेक्ट्रिक मोटर, मोनो ब्लाक, सबमसिर्बल, वीवीसी पाइप, सेनेटरी सामान जल गया। मुकेश व कृष्ण ने बताया कि 10 हजार से लेकर 40 हजार रुपये तक की रेंज का सामान है। आइटमों की गिनती के बाद ही नुकसान का सही-सही आंकलन हो पाएगा। फिलहाल 70-75 लाख रुपये का नुकसान है।