फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, runway, new carpet

4.82 करोड़ से हवाई पट्टी पर बनेगा नया कारपेट

Fri, 29 Jul 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Jul 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, runway, new carpet
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : नवल यादव/अमर उजाला ऋषिकेश

विज्ञापन
भिवानी  में चांग हवाई पट्टी के करीब 15 साल पुराने रनवे कारपेट में दरारें आ गई है। रोड़ियां बिखर रही है। अब 4.82 करोड़ से नया कारपेट बिछाया जाएगा। इसके लिए मंजूरी मिल गई है। और विभाग से फंड मिलने का इंतजार है। कुछ अन्य बदलाव भी किए गए। इनके अलावा बिल्डिंग और वीआईपी रूम को भी नया लुक दिया जाएगा।

1995 में आई बाढ़ के बाद ही हवाई पट्टी के रनवे की हालत  बिगड़ गई थी। मगर उस समय 20 एमएम की लेयर के साथ इसे ठीक किया गया था। मगर अब इसकी हालत फिर से खराब हो चुकी है। जगह-जगह बड़ी-बड़ी दरारें है और रोड़ियां भी बिखर गई है।
विज्ञापन

बीएंडआर विभाग ने अब रनवे ट्रैक के कारपेट को दोबारा बनाने का प्लान बनाया है। इसका प्रपोजल भी मंजूर हो चुका है। यहां दरारों को उखाड़ाकर नया कारपेट बिछाया जाएगा ताकि दोबारा समस्या न आए। यहां करीब बीबीए का प्रपोजल है। करीब 75 एमएम की बजरी व तारकोल का कारपेट बनाया जाएगा। उसी के अनुसार एस्टिमेट तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल्डिंग को दिया जाएगा नया लुक
हवाई पट्टी पर वीआईपी कक्ष और बिल्डिंग की हालत भी खराब हो गई है। कहीं टायल क्षतिग्रस्त है तो हैंगर की चद्दर टूटी है। अब 33 लाख से इसे भी ठीक किया जाएगा। शेड का फ्लोर खराब हो चुका है और पानी भरता है। इसके अलावा रनवे और हैंगर के बीच के सड़क मार्ग को भी चौड़ा किए जाने का प्लान है। शेड की चद्दर भी टूट चुकी है, जिन्हें बदला जाएगा।


करीब 15 वर्ष हो चुके है। कारपेट की मरम्मत नहीं हुई है। दरारों के कारण रोड़ियां बिखर रही है। यहां नई कारपेट की अप्रूवल आ चुकी है और जल्द ही टेंडर अलॉट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
पीके बागड़ी, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed