फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, roof, student, jump, coaching center, dead

कोचिंग सेंटर की छत से छात्र ने लगाई छलांग, मौत

Wed, 13 Apr 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 Apr 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, roof, student, jump, coaching center, dead
सेंटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एमसी कॉलोनी स्थित निजी कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले छात्र ने रविवार सुबह छत से छलांग लगा दी। घटना में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया और परिजनों ने उसे उपचार के लिए पीजीआई रोहतक भर्ती करवाया। यहां भी वेंटिलेटर की सुविधा न मिलने पर जब परिजन उसे निजी अस्पताल ले जाने लगे तो बच्चे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना से आह्त मृतक छात्र के परिजनों ने एकेडमी संचालक व पीजीआई स्टाफ पर उपचार करवाने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल काटा। मृतक छात्र गांव ईमलोटा का रहने वाला था। उधर कोचिंग सेंटर संचालक का कहना है कि बच्चे का यहां मन नहीं लग रहा था और वह वापस घर जाना चाहता था। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव ईमलोटा निवासी छात्र विचित्र (10) का परिजनों ने पांच दिन पूर्व ही शहर स्थित निजी कोचिंग सेंटर में दाखिला करवाया था। छात्र के दादा ने भीम सिंह  बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें फोन पर सूचना दी गई कि विचित्र ने छत से छलांग लगा दी और उसे गंभीर चोटें आई हैं। इसके तुरंत बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे लेकर सीधा रोहतक पीजीआई पहुंचे। मृतक के दादा ने बताया कि कोचिंग सेंटर संचालक ने छात्र को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती करवाने की जहमत नहीं उठाई और परिजनों को सूचना देकर ही पल्ला झाड़ लिया। वहीं, रोहतक पीजीआई पहुंचने के दो घंटे बाद चिकित्सकों ने भी वेंटिलेटर न होने की बात कहकर अपने हाथ खड़े कर दिए। इस दौरान जब परिजन उसे निजी अस्पताल में ले जाने लगे तो छात्र ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसे आह्त मृतक के परिजनों ने पीजीआई स्टाफ व एकेडमी संचालक पर उपचार करवाने में कोताही बरतने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


परिजनों ने विचित्र को दो-तीन दिन पहले ही एकेडमी में दाखिला दिलाया था। बच्चे का एकेडमी में मन नहीं लग रहा था और वह वापस घर जाना चाहता था। परिजनों के कहे अनुसार उसे यहां रखा जा रहा था। मंगलवार सुबह एकेडमी हॉस्टल से भागने के में प्रयास में उसने छत से छलांग लगा दी और यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कुमार, न्यू इंडियन एकेडमी संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed